search

पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI ने दर्ज की FIR, एसआईटी से कब्जे में लेगी सभी दस्तावेज

cy520520 3 hour(s) ago views 930
  

सीबीआई की हुई एंट्री। (जागरण)



राज्य ब्यूरो, पटना।पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आधिकारिक तौर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

एजेंसी ने इस प्रकरण को स्पेशल केस के रूप में दर्ज करते हुए केस नंबर 7S/26 आवंटित किया है। प्राथमिकी दर्ज होने के साथ ही मामले की जांच में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, एफआईआर दर्ज करने के बाद सीबीआई की टीम अब राज्य पुलिस और गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) से अब तक की जांच से जुड़े सभी दस्तावेज, साक्ष्य और केस डायरी अपने कब्जे में लेगी।

इसके आधार पर आगे की विस्तृत जांच की रूपरेखा तैयार की जाएगी। माना जा रहा है कि सीबीआई की टीम जल्द ही पटना पहुंचकर संबंधित अधिकारियों और गवाहों से पूछताछ शुरू कर सकती है।

यह मामला सामने आने के बाद से ही राजनीतिक रूप ले चुका था। विपक्षी दलों ने राज्य सरकार पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की थी। सदन से लेकर विधानसभा परिसर तक इस मुद्दे को लेकर लगातार हंगामा और प्रदर्शन होते रहे। मामले में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और सभी पहलुओं की गहराई से जांच कराने की मांग तेज होती गई थी।

बढ़ते राजनीतिक दबाव और जनभावनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार से इस प्रकरण की सीबीआई जांच कराने का आग्रह किया था।

इसकी जानकारी उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की थी। राज्य सरकार के अनुरोध पर केंद्र की मंजूरी मिलने के बाद अब सीबीआई ने औपचारिक रूप से केस अपने हाथ में ले लिया है।

अब सभी की निगाहें सीबीआई की जांच पर टिकी हैं। उम्मीद की जा रही है कि केंद्रीय एजेंसी की पड़ताल से छात्रा की मौत के कारणों और उससे जुड़े सभी पहलुओं पर से पर्दा उठ सकेगा तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित हो पाएगी।

यह भी पढ़ें- नीट छात्रा मौत मामला: 150 से अधिक लोगों के बयान, 22 दिन बाद भी पुलिस जांच बेनतीजा; अब CBI पर टिकी उम्मीदें
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156319