search

हरियाणा में आयुष्मान योजना के तहत 10 दिन के अभियान में हुईं 1010 सर्जरी, करनाल में सबसे ज्यादा हुए ऑपरेशन

LHC0088 2026-2-12 13:27:25 views 1132
  
कैप्शन: हरियाणा में आयुष्मान योजना के तहत 10 दिन के अभियान में हुईं 1010 सर्जरी (File Photo)






जागरण टीम, हिसार/पानीपत। हरियाणा में 4 से 11 फरवरी तक चलाए गए विशेष आयुष्मान/चिरायु सर्जरी सप्ताह के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों में कुल 1,010 से अधिक सर्जरियां की गईं। अभियान का उद्देश्य लंबित ऑपरेशनों का निपटारा कर आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को राहत देना था। अंतिम दिन 11 फरवरी को भी कई जिलों में ऑपरेशन थिएटर देर शाम तक सक्रिय रहे।

सबसे अधिक 243 सर्जरियां करनाल में दर्ज की गईं, जिनमें 182 माइनर और 61 मेजर ऑपरेशन शामिल रहे। भिवानी में 181, यमुनानगर में 171 और रोहतक में 139 सर्जरियां की गईं। हिसार में 97 ऑपरेशन हुए, जिनमें 65 मोतियाबिंद, 20 सिजेरियन डिलीवरी तथा हर्निया व हड्डी रोग से जुड़ी सर्जरी शामिल रहीं। झज्जर में 81, जींद में 49 और चरखी दादरी में 40 सर्जरियां हुईं।

इस अभियान में जनरल सर्जरी, गायनी, ईएनटी, नेत्र और आर्थोपेडिक से जुड़े मामलों को प्राथमिकता दी गई। कई जिलों में प्रतिदिन निर्धारित लक्ष्य से अधिक सर्जरियां कर लंबी वेटिंग लिस्ट को कम किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह अभियान लंबित मामलों के निपटारे और सरकारी अस्पतालों की कार्यक्षमता बढ़ाने की दिशा में प्रभावी साबित हुआ है।
शाम की शिफ्ट में भी सक्रिय रहे ओटी

अभियान के दौरान कई जिलों में ऑपरेशन थिएटर का समय बढ़ाया गया। अंतिम दिन 11 फरवरी को भी देर शाम तक सर्जरियां की गईं। डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने अतिरिक्त जिम्मेदारी निभाते हुए लक्ष्य पूर्ति सुनिश्चित की। सर्जरी के साथ आवश्यक प्री-आपरेटिव जांच, दवाइयां और आवश्यक उपकरण भी योजना के तहत उपलब्ध कराए गए।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126