search

हिमाचल प्रदेश के 133 सीबीएसई स्कूलों में तैनात होंगे 5623 शिक्षक, स्क्रीनिंग टेस्ट 22 मार्च को

deltin33 1 hour(s) ago views 918
  

हिमाचल प्रदेश के सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट होगा। प्रतीकात्मक फोटो  



जागरण टीम, धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश शिक्षा निदेशालय के निर्देश पर स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से सीबीएसई उप कैडर 2026 में 133 सीबीएसई से संबद्धता प्राप्त विद्यालयों के लिए 5623 अध्यापकों की प्रतिनियुक्ति होगी। इसके लिए स्क्रीनिंग टेस्ट 22 मार्च को होगा। परीक्षा प्रदेश सरकार के विद्यालय शिक्षा निदेशालय के तहत कार्यरत सेवारत शिक्षकों में से आयोजित की जाएगी।

स्कूल शिक्षा बोर्ड की भूमिका केवल स्क्रीनिंग परीक्षा आयोजित करने, पदवार मेरिट सूची तैयार करने और परिणाम घोषित करने तक ही सीमित रहेगी। पात्रता, प्रतिनियुक्ति, पदस्थापन और सेवा शर्तों से संबंधित सभी मामले हिमाचल प्रदेश विद्यालय शिक्षा निदेशालय के अधीन होंगे।  
प्रधानाचार्य सहित ये पद भरे जाएंगे

प्रधानाचार्य पद के लिए 133, प्राध्यापक बायोलाजी 150, प्राध्यापक केमिस्ट्री 161, प्राध्यापक फिजिक्स 161, गणित, 160, कामर्स 288, इकोनोमिक्स 167, अंग्रेजी 184, राजनीतिक शास्त्र 182, इतिहास 182, हिंदी 182, जियोग्राफी 134, सशोलाजी 134, संस्कृत 134, म्यूजिक 134, प्राध्यापक आइपी 134, शारीरिक शिक्षक 134, साइकोलाजी 134, डीपीई 140, टीजीटी आर्ट्स 480, टीजीटी मेडिकल 244, टीजीटी नान मेडिकल 244, शास्त्री 221, भाषा अध्यापक 239, ड्राइंग मास्टर 179, फिजिकल एजुकेशन टीचर 147 व जेबीटी 640 पदों के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए अधिसूचना जारी की है।
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि और शुल्क

आनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 24 फरवरी है। विलंब शुल्क सहित आनलाइन आवेदन 25 फरवरी से 27 फरवरी तक कर सकेंगे। सुधार के लिए आनलाइन पत्र 28 फरवरी से पहली मार्च तक लिए जाएंगे। स्क्रीनिंग टेस्ट शुल्क 500 रुपये व विलंब शुल्क के साथ 600 रुपये लिए जाएंगे। परीक्षा 22 मार्च को होगी।

  

यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में 133 स्कूल CBSE से होंगे संबद्ध, सरकार ने अधिसूचित किए नियम और गाइडलाइन

यह भी पढ़ें: RDG और वित्तीय संकट की चर्चा के बीच हिमाचल में नई लग्जरी गाड़ियों की खरीद, किस मद से खर्च हुआ पैसा? एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
469809