search

IND vs NAM: बुमराह की यॉर्कर पर चोटिल हुए Ishan Kishan खेलेंगे आज का मैच? बड़ी अपडेट आई सामने

deltin33 1 hour(s) ago views 249
  

Ishan Kishan आज नामीबिया के खिलाफ मैच खेलेंगे या नहीं?



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2026 में नामीबिया के खिलाफ होने वाले मैच से पहले भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर चिंताएं बनी हुई हैं, जिसमें अभ्यास सत्र के दौरान ईशान किशन की चोट भी शामिल है।  

नेट्स में जसप्रीत बुमराह की एक तेज यॉर्कर ईशान किशन के पैर के अंगूठे पर लगी थी, जिसके बाद उन्हें काफी दर्द में देखा गया था। ऐसे में ये सवाल उठ रहा है कि क्या ईशान किशन आज नामीबिया के खिलाफ मैच खेलेंगे या नहीं?
Ishan Kishan आज नामीबिया के खिलाफ मैच खेलेंगे या नहीं?

दरअसल, ईशान किशन (Ishan Kishan Injury Update) को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दैनिक जागरण के खेल संपादक अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि आज नामीबिया (India vs Namibia T20 World Cup 2026) के खिलाफ मैच में ईशान किशन खेलेंगे। यानी कि इससे ये साफ हो गया है कि ईशान किशन की चोट ठीक हो गई और वो मैदान पर फिर गदर मचाने को तैयार हैं।   
अभिषेक शर्मा को लेकर भी सस्पेंस

भारतीय टीम के ओपनर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को हाल ही में पेट संबंधी बीमारी के चलते दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें छुट्टी मिल चुकी है। हालांकि, उनकी मैच फिटनेस को लेकर आखिरी फैसला अभी बाकी है।टीम मैनजमैंट ने ये साफ किया है कि उनकी उपलब्धता इस बात पर निर्भर करेगी कि वह मैच से पहले खुद को कैसा महसूस करते हैं।

अमेरिका के खिलाफ खेले गए पहले मैच में अभिषेक अस्वस्थ होने के बावजूद मैच खेलने उतरे थे, लेकिन दूसरी ही गेंद पर वह आउट हो गए और फील्डिंग के दौरान मैदान पर नहीं उतरे थे। इसके बाद उन्होंने ट्रेनिंग सेशन भी मिस किया। ऐसे में अगर वह पूरी तरह फिट नहीं होते हैं, तो टीम संयोजन पर असर पड़ सकता है।
भारत की नजरें लगातार दूसरी जीत हासिल करने पर बनी

टीम इंडिया ने अपने विश्व कप 2026 के अभियान का आगाज अमेरिका के खिलाफ मैच से किया था। इस मैच में टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी, लेकिन सूर्या के अलावा कोई भी बैटर छाप नहीं छोड़ सका था। ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच से पहले नामीबिया के साथ होने वाला आज का मैच काफी अहम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें- IND vs NAM: कमजोर नामीबिया के सामने संजू के पास अंतिम मौका, अभिषेक को मिली अस्पताल से छुट्टी

यह भी पढ़ें- IND vs NAM: सूर्य भाई और मैं सू्त्रधार की भूमिका निभा सकते हैं, प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में तिलक वर्मा ने बताई टीम की रणनीति
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
469758