Bengaluru Road Rage: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में बुधवार (11 फरवरी) को एक स्कूल बस ने दो मासूम बच्चियों को कुचल दिया। यह हादसा दोनों पीड़ित बच्चियों में से एक के पिता के सामने हुआ। यह दुर्घटना थानिसंद्रा क्षेत्र में हुई। पुलिस कांस्टेबल नागना गौड़ा अपनी दो वर्षीय बेटी वर्षा और बड़े भाई की चार वर्षीय बेटी भानु को मोटरसाइकिल पर बैठाकर दूध खरीदने जा रहे थे। वह सड़क पार करने के लिए इंतजार कर रहे थे।
इसी दौरान उस मार्ग से गुजर रही एक स्कूल बस ने मुड़ते समय दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। बस ने दोनों मासूमों को कुचल दिया। हालांकि गौड़ा इस हादसे में सुरक्षित बच गए। पुलिस ने बताया कि बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ लापरवाही एवं तेज गति से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है। मरने वालों की पहचान वर्षा (2) और भानु (4) के तौर पर हुई है।
यह घटना बुधवार सुबह करीब 8 बजे हेन्नूर ट्रैफिक पुलिस स्टेशन के इलाके में पुलिस क्वार्टर के पास हुई। पुलिस के मुताबिक, सिटी आर्म्ड रिजर्व में तैनात कांस्टेबल नागनगौड़ा अपनी बेटी वर्षा और बड़े भाई की बेटी भानु के साथ बाइक पर बैठकर दूध खरीदने के लिए अपनी टू-व्हीलर पर जा रहे थे। स्कूल पिकअप के समय एक स्कूल बस जो मुड़ रही थी। वह कथित तौर पर खड़ी मोटरसाइकिल से टकरा गई।
संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/bharat-bandh-today-live-bank-strikes-what-is-open-or-closed-india-us-trade-deal-trade-unions-strike-latest-news-february-12-liveblog-2368372.html]Bharat Bandh Today LIVE Updates: \“भारत बंद\“ से बैंक और ट्रांसपोर्ट समेत इन सेक्टर्स पर असर, हड़ताल पर हैं 30 करोड़ मजदूर अपडेटेड Feb 12, 2026 पर 11:19 AM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/wherever-i-find-babu-shona-we-will-destroy-every-corner-threatening-posters-put-up-in-patna-ahead-of-valentines-day-article-2368362.html]Hindu Shivbhawani Sena Posters: \“जहां मिलेंगे बाबू शोना, तोड़ देंगे कोना कोना\“: पटना में वैलेंटाइन डे से पहले लगाए गए धमकी भरे पोस्टर अपडेटेड Feb 12, 2026 पर 10:43 AM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/drunken-policeman-wreaks-havoc-crushes-young-woman-who-fell-from-e-rickshaw-with-bike-dies-on-the-spot-article-2368324.html]Ambala Accident: शराबी पुलिसकर्मी का कहर, ई-रिक्शा से गिरी युवती को बाइक से कुचला, मौके पर मौत अपडेटेड Feb 12, 2026 पर 10:20 AM
टक्कर लगने से बच्चे सड़क पर गिर गए, जिसके बाद कथित तौर पर बस का पिछला पहिया उनके ऊपर से निकल गया। दोनों बच्चों को गंभीर चोटें आईं। फिर उन्हें पास के हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक्सीडेंट में नागना गौड़ा को मामूली चोटें आईं। बच्चों के शवों को बाद में पोस्टमॉर्टम के लिए येलहंका सरकारी हॉस्पिटल भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि आगे की जांच चल रही है।
इस बीच बेंगलुरु से एक और रोड रेज का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। शहर के ओल्ड एयरपोर्ट रूट पर हुई कथित रोड रेज की घटना में एक व्यक्ति को चलती कार के बोनट पर घसीटा गया। यह घटना कैमरे में दर्ज हो गई। घटना के दृश्य व्यापक रूप से वायरल होने के बाद जनता में रोष फैल गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लाल रंग की चलती कार के बोनट पर एक आदमी पड़ा हुआ था।
राहगीरों के अनुसार, पीड़ित चिल्लाते हुए और चालक से रुकने की गुहार लगाते सुना गया। जबकि वाहन व्यस्त सड़क पर लगातार चलता रहा, जिससे कथित तौर पर उसकी और अन्य वाहन चालकों की जान खतरे में पड़ गई।
Horrific incident from Bengaluru. Two children, 2-yr-old Varsha & 4 yr-old Bhanu killed as a school bus runs over them. The father was headed to buy milk with the kids when the school bus that was turning rams into the bike & ran over the kids, killing them on the spot. pic.twitter.com/lApeCPTNVO — Deepak Bopanna (@dpkBopanna) February 11, 2026
पुलिस ने बताया कि उसने घटना का संज्ञान लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “हमने घटना का संज्ञान लिया है। इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।“ उन्होंने कहा कि जांच के तहत चालक को हिरासत में ले लिया गया है। वाहन को जब्त कर लिया गया है।
ये भी पढ़ें- सलमान खान के बहनोई अभिनेता आयुष शर्मा को मिली धमकी, बिश्नोई गैंग से भेजा ईमेल |