नोएडा। जागरण समूह की डिजिटल शाखा ‘जागरण न्यू मीडिया’ (Jagran New Media) ने हिंदी सब एडिटर (Hyperlocal) के पद के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। कंपनी ऐसे उम्मीदवारों की तलाश में है जो तेज़ी से बदलते डिजिटल न्यूज़ माहौल में सटीकता और रफ्तार के साथ काम कर सकें।

कंपनी द्वारा सोशल मीडिया पर जारी विज्ञापन के अनुसार, यह पद नोएडा ऑफिस के लिए है। इच्छुक उम्मीदवारों के पास मंगल फॉन्ट में टाइपिंग का अनुभव, न्यूज़ लेखन कौशल, और मीडिया इंडस्ट्री की कार्यप्रणाली की समझ होना आवश्यक है।
कंपनी ने बताया है कि चयन प्रक्रिया में उन उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी जो कड़ी समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कंटेंट तैयार करने में सक्षम हों।
|