search

आम बजट में कैंसर गंभीर बीमारियों की दवा सस्ती होने का मरीजों को मिलेगा लाभ

deltin55 1 hour(s) ago views 1





एटा, हिन्दुस्तान संवाद। केन्द्र सरकार की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को आम बजट प्रस्तुत किया, जिसमें कैंसर सहित सात गंभीर बीमारियों की दवाएं सस्ती करने की घोषणा की है। सरकार की इस घोषणा से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को काफी राहत मिलेगी। आम बजट में केन्द्र सरकार की ओर से कैंसर सहित सात गंभीर बीमारियों की दवाएं सस्ती करने की घोषणा मरीजों के लिए बेहतर फायदेमंद रहेगी। सस्ती दवाएं मिलने से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को आर्थिक लाभ हो सकेगा। वह आसानी से अपना उपचार करा सकेंगे। जनपद के मेडिकल कालेज में ओरल कैंसर रोगियां की काउंसलिंग एवं प्रारंभिक जांच कर उपचार दिया जा रहा है।





दवाएं सस्ती होने से ओरल कैंसर रोगी आसानी से उपचार ले सकेंगे। -डा.अर्चना यादव, दंत चिकित्सक मेडिकल कालेज, एटा। साइटो पैथोलॉजी में गले की गांठ वाले 40 रोगियों की जांच करने में 10 तक कैंसर रोगी निकल रहे हैं, जिनको जांच के साथ-साथ उपचार को परामर्श दिया जा रहा है। जनपद में ओरल कैंसर के रोगी बढ़ रहे है। आम बजट में कैंसर सहित सात गंभीर बीमारियों की दवाएं सस्ती होने की घोषणा की गई है। यह घोषणा गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए वरदान साबित होगी। मरीज दवाएं सस्ती होने से आसानी से उपचार करा सकेंगे। इनको उपचार के लिए अन्यत्र जाने की जरूरत नहीं होगी।-डा. अंकिता शर्मा, साइटो लैब प्रभारी, मेडिकल कालेज एटा। आम बजट में कैंसर सहित सात गंभीर बीमारियों की दवाएं सस्ती करने की घोषणा से मरीजों को काफी राहत मिलेगी। इसके साथ ही आपातकालीन सेवाएं, ट्रामा सेंटर की जनपद में स्थापना होने से इस तरह के मरीजों को काफी लाभ मिलेगा। यह सुविधा जनपद में मिलने से गंभीर रोगियों को आसानी से उपचार मिल सकेगा।-डा. ऋषभ सक्सेना, चिकित्सक, एटा। केन्द्र सरकार के आम बजट में कैंसर सहित सात गंभीर बीमारियों की दवाएं सस्ती करने की घोषणा मरीजों के लिहाज से अच्छी है। अभी तक गंभीर बीमारियों के मरीजों को उपचार के लिए बाहर भेजा जा रहा है। इस तरह की दवाएं सस्ती होने से मरीजों को जनपद में ही उपचार देने में आसानी होगी। उनके यहां ब्रेस्ट कैंसर रोगी महिलाएं उपचार को पहुंचती है। दवाएं सस्ती होने से उनको उपचार कराने में काफी आसानी होगी।-डा. साधना सिंह, विभागाध्यक्ष, स्त्री एवं प्रसूति विभाग, मेडिकल कालेज, एटा।
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

12

Posts

1310K

Credits

administrator

Credits
135486