search

बर्फीले हालातों में भी जवानों का जज्बा कायम, Kedarnath धाम में मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

cy520520 2026-1-26 17:56:27 views 1247
  

बर्फ से ढके विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में भी आइटीबीपी और पुलिस के जवानों ने राष्ट्रीय पर्व को पूरे जोश के साथ मनाया।



संवाद सहयोगी, जागरण, रुद्रप्रयाग। देशभर में 77वें गणतंत्र दिवस का उत्सव उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। इसी क्रम में बर्फ से ढके विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में भी आइटीबीपी और पुलिस के जवानों ने विषम मौसम के बावजूद राष्ट्रीय पर्व को पूरे सम्मान और गौरव के साथ मनाया।

घने बादल, चारों ओर बर्फ और शून्य से नीचे तापमान के बीच बाबा केदार का धाम देशभक्ति के रंग में रंगी नजर आया।

  

केदारनाथ धाम में तैनात भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और उत्तराखंड पुलिस के जवानों ने कड़ाके की ठंड के बीच तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति अपनी अटूट निष्ठा का परिचय दिया।

तेज हवाओं और माइनस तापमान के बावजूद जवानों का जोश देखते ही बनता था। राष्ट्रगान के साथ ही पूरी घाटी में देशभक्ति की गूंज सुनाई दी।

  

सर्दियों के मौसम में केदारनाथ धाम में तैनाती किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं होती। यहां तापमान माइनस 10 से लेकर माइनस 20 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है। भारी बर्फबारी के चलते रास्ते बंद हो जाते हैं और सामान्य गतिविधियां भी कठिन हो जाती हैं।

  

ऐसे हालातों में जवान न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था संभालते हैं, बल्कि बर्फ हटाने, मार्गों को सुरक्षित रखने और आवश्यक सेवाओं को बनाए रखने की जिम्मेदारी भी लगातार निभाते रहते हैं।

कठिन परिस्थितियों में तैनात इन जवानों का यह समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभक्ति की सच्ची मिसाल बनकर सामने आई।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड : 77वें गणतंत्र दिवस पर सीएम धामी ने फहराया तिरंगा, दिलाई संविधान की शपथ दिलाई

यह भी पढ़ें- चमोली में 77वां गणतंत्र दिवस: डीएम गौरव कुमार ने फहराया तिरंगा, संविधान की शपथ दिलाई
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725