search
 Forgot password?
 Register now
search

बस्ती में शान से लहराया तिरंगा, मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने ली पुलिस परेड की सलामी

cy520520 Yesterday 15:57 views 196
  



जागरण संवाददाता, बस्ती जनपद में 77वां गणतंत्र दिवस राष्ट्रभक्ति और पूरे उल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह रिजर्व पुलिस लाइंस में आयोजित हुआ, जहाँ मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर भव्य पुलिस परेड का आयोजन किया गया, जिसने दर्शकों में जोश भर दिया।

शानदार परेड और शक्ति प्रदर्शन पुलिस लाइंस के परेड ग्राउंड पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मंडलायुक्त ने खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। इसके उपरांत पुलिस की विभिन्न टुकड़ियों ने कदमताल करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी। परेड का नेतृत्व कर रहे अधिकारियों और जवानों के अनुशासन ने विभाग की कार्यकुशलता और समर्पण का परिचय दिया।

यह भी पढ़ें- UGC बिल के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने दिया इस्तीफा, शंकराचार्य मामले में भी कही ये बात

मंडलायुक्त ने संबोधित करते हुए कहाकि को गणतंत्र

आज का दिन उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं को याद करने का है, जिनकी बदौलत हम एक सशक्त लोकतंत्र का हिस्सा हैं। हमें अपने संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करते हुए राष्ट्र के विकास में योगदान देना चाहिए।उन्होंने सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने की प्रतिबद्धता पर भी जोर दिया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

परेड के पश्चात विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत \“विविधता में एकता\“ और \“आत्मनिर्भर भारत\“ पर आधारित झाँकियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।


उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिसकर्मी सम्मानित

इस अवसर पर सेवा के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और जवानों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में डीआइजी संजीव त्यागी, जिला जज शमसुल हक, ज़िलाधिकारी के. ज्योत्सना, पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सहित जनपद के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

सरकारी कार्यालयों पर हुआ ध्वजारोहण

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों और कर्मचारियों को देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने की शपथ दिलाई। पुलिस लाइंस के अलावा कमिश्नरी कार्यालय, विकास भवन और तहसील मुख्यालयों व ग़ैर सरकारी प्रतिष्ठानों, विद्यालयों पर भी गरिमापूर्ण ढंग से ध्वजारोहण किया गया।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com