search

बिहार में उद्योग का जाल बिछाने में भागीदार बनेगी पुलिस; सम्राट चौधरी ने 6 हजार करोड़ के बजट को भी क‍िया याद

cy520520 2026-1-26 15:27:19 views 1259
  

सरदार पटेल भवन में तिरंगे को सलामी देते डिप्‍टी सीएम सम्राट चौधरी, साथ में डीजीपी व‍िनय कुमार। सौ-एक्‍स



डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य में उद्योगों के विस्तार के लिए पुलिस से सक्रिय सहयोग की अपील की है।

उन्होंने कहा कि अब पुलिस को सिर्फ कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं रहना है, बल्कि विकास में भी सहभागी बनना होगा। राज्य को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने में पुलिस की भूमिका बेहद अहम है।

सम्राट चौधरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य पुलिस मुख्यालय स्थित सरदार पटेल भवन में ध्वजारोहण के बाद पुलिसकर्मियों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में सुशासन की मजबूत नींव रखी है और अब उस सुशासन को बनाए रखना पुलिस की बड़ी जिम्मेदारी है।

पुलिस को और सख्ती से कार्रवाई करनी होगी, न्याय दिलाने की प्रक्रिया को तेज करना होगा और विकास में भागीदारी निभानी होगी।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने गांव-गांव तक बिजली, सड़क और पानी पहुंचा दिया है। अब राज्य में उद्योगों का जाल बिछाना जरूरी है, क्योंकि राजस्व का सृजन करना होगा।

उन्होंने पुराने दौर को याद करते हुए कहा कि एक समय बिहार का बजट मात्र छह हजार करोड़ रुपये का हुआ करता था, जिसमें करीब 87 प्रतिशत राशि झारखंड से रॉयल्टी के रूप में आती थी।

सम्राट चौधरी ने कहा कि आज बिहार पूरी तरह बदल चुका है। राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। केवल जीएसटी से ही लगभग 40 हजार करोड़ रुपये की आमदनी हो रही है।

पिछले वर्ष बिहार का बजट 3 लाख 17 हजार करोड़ रुपये का था और इस बार इससे भी बड़ा बजट आने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि अब लक्ष्य राज्य को और अधिक समृद्ध बनाना है। इसके लिए पुलिस पदाधिकारियों को विशेष अभियान चलाने होंगे।

सरकार पुलिस व्यवस्था को लगातार मजबूत कर रही है। भर्तियां जारी हैं और अगले छह महीनों में राज्य में पुलिसकर्मियों की संख्या डेढ़ लाख से अधिक हो जाएगी
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725