search
 Forgot password?
 Register now
search

Republic Day: कटक में CM मोहन मांझी ने फहराया तिरंगा, कहा- 2036 तक टॉप 5 राज्यों में आएगा ओडिशा

Chikheang 9 hour(s) ago views 100
  

पुलिसकर्मियों को सम्मान देते हुए मांझी। फाइल फोटो



संवाद सहयोगी, कटक। कटक के बारबाटी स्टेडियम में जिला स्तरीय 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित हो गई है। जिसमें मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी मुख्य अतिथि के तौर पर हिस्सा लेते हुए तिरंगा झंडा फहराते हुए आयोजित परेड का अभिवादन ग्रहण किया।

इस मौके पर उन्होंने अपने अभिभाषण में सबसे पहले राज्य तथा देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पण किया। अपने अभिभाषण के प्रारंभ में वह सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। संविधान के प्रणेता डॉ बी.आर अंबेडकर के प्रति भी उन्होंने अपनी श्रद्धांजलि ज्ञापन किया।
मुख्यमंत्री मांझी का संबोधन

मुख्यमंत्री माझी ने इस मौके पर कहा कि, हमारा देश काफी सालों से गणतंत्र परंपरा के तहत आगे बढ़ रहा है। इस मौके पर वह राज्य और केंद्र सरकार की विभिन्न विकास कार्य के ऊपर रौशनी डालने के साथ-साथ उपलब्धियां के बारे में जानकारी दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवाई में हमारा देश वर्ष 2014 से एक नई विकास की दिशा में अग्रसर है। हमारा राज्य भी अब विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। लोगों की आशा को पूरा करने के लिए हमारी सरकार दिन-रात काम कर रही है।

हमारा लक्ष्य है कि आगामी 10 सालों के अंदर समृद्ध ओडिशा गठन करना। आगामी वर्ष 2036 को जब हम विशेष ओडिशा राज्य गठन के शत वार्षिकी समारोह मनाएंगे, उस वक्त हमारा राज्य देश के अव्वल 5 राज्यों में गिनती होगा।

  

इस सपने को पूरा करने के लिए प्रत्येक नागरिक, प्रत्येक जिला, प्रत्येक इलाके को समृद्ध होना आवश्यक है। अन्यथा इसे साकार नहीं किया जा सकता है। नई तकनीकी का इस्तेमाल करते हुए हम राज्य को आगे ले जाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।
गिनाए सरकार के काम

हमारी सरकार खास तौर पर गरीब,किसान,महिला और युवाओं की विकास के ऊपर अहमियत दे रही है। लोगों को बुनियादी सुविधा मुहैया कराने के लिए हमारी सरकार तरह-तरह की योजना बना रही है। हमारे राज्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को भी लागू किया जा चुका है।

शिक्षा के लिए हमारी सरकार बजट का 14 फ़ीसदी हिस्सा खर्च कर रही है। स्वास्थ्य सेवा की क्षेत्र में विभिन्न योजना के तहत राज्य के साढे 3 करोड़ लोग लाभ उठा रहे हैं और विभिन्न जगहों पर लोगों को अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा प्राप्त हो रहा है।

  

महिलाओं के विकास के बगैर ओडिशा का विकास संभव नहीं है। हमारी सरकार के शासन के पहले 8 महीने के अंदर एक करोड़ से अधिक महिलाओं को सुभद्रा योजना के द्वारा आर्थिक मदद पहुंचाया गया है। महिला सुरक्षा हमारी सरकार की प्राथमिकता है।

हमारी सरकार आने के बाद महिला हिंसा की क्षेत्र में काफी कमी आई है और महिलाओं के खिलाफ होने वाली दंड विधान दर काफी हद तक बढ़ गया है। हमारी सरकार आपकी सुरक्षा के लिए हमेशा प्रयास कर रही है। किसानों की विकास के लिए हमारी सरकार जोर दे रही है।

ऐसे में उनके द्वारा उत्पादित सामानों की कीमत यानी एमएसपी को हमारी सरकार ने बढ़ा दिया है। राज्य के 60 फ़ीसदी लोग जोकि खेती के ऊपर निर्भर करते हैं , उनके विकास के बिना राज्य की विकास की परिकल्पना संभव नहीं है। दूसरे राज्यों के साथ ताल देकर आगे बढ़ाने के लिए औद्योगिक क्षेत्र का विकास अनिवार्य है।

प्रशासन की क्षेत्र में विकास लाने के लिए नई एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) पॉलिसी को लागू किया गया है। हर जिले में उद्योग का विकास किया जाएगा।

उद्योग की विकास के लिए मुख्यमंत्री के नाते में खुद कोलकाता, हैदराबाद, सिंगापुर आदि जाकर उद्योगपतियों के साथ चर्चा किया हूं। निवेश के लिए ओडिशा उद्योगपतियों का पहला पसंद बना हुआ है।

इसके द्वारा राज्य में लोगों को रोजगार मिलेगा। लोगों के घर तक सेवा पहुंचने के लिए, हमारी सरकार प्रयास कर रही है। ऐसे में तमाम तहसील के अंतर्गत सब रजिस्टार कार्यालय खोला गया है। जिसके द्वारा लोगों को जमीन बेचने तथा खरीदने के लिए इधर-उधर भागना नहीं पड़ेगा।

आदिवासियों के विकास के लिए केंद्र सरकार की योजना के तहत राज्य में भी अभियान जारी है। हमारी सरकार की प्रयास के चलते घर पर बैठकर आम लोग लगभग 400 से अधिक सेवाएं ऑनलाइन के द्वारा प्राप्त कर पा रहे हैं। अबतक 40 हजार लोगों को नियुक्ति दिया जा चुका है। 5 साल के अंदर डेढ़ लाख युवाओं को नियुक्ति दी जाएगी।  
भ्रष्ट अधिकारियों को चेतावनी

भ्रष्टाचारियों की जगह किसी भी सरकारी कार्यालय में नहीं है, बल्कि जेल में है। चपरासी से लेकर आईएएस अधिकारी कोई भी अधिकारी अगर भ्रष्टाचार में लिप्त होगा तो, उन्हे किसी भी तरह की राजनीतिक सुरक्षा नहीं मिलेगा। एक समाज की भाषा, साहित्य, संस्कृति उसकी परिचय है।

राज्य के महान सपूत हमारे लिए प्रेरणा है। इन सबको मिलाकर ओड़िया अस्मिता बना है। ओड़िया भाषा में सरकारी कार्य करने के लिए अहमियत दी जा रही है एवं कलाकारों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है।
विजेताओं को सम्मान

इसके अलावा गणतंत्र दिवस समारोह के लिए आयोजित तर्क, निबंध और अन्य प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया न साथ ही साथ समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले समाज सेवक, पत्रकार, शिक्षक आदि को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया।

इस मौके पर एक विशेष झांकी का भी प्रदर्शन किया गया था। इस कार्यकम में कटक जिलाधीश दत्तात्रेय भाऊ साहब शिंदे,कटक डीसीपी खिलारी ऋषिकेश द्यानदेव,कटक नगर निगम के कमिश्नर किरणदीप कौर सहोता मंच पर मौजूद थे। कार्यक्रम को देखने के लिए कई विशिष्ट लोग, विभिन्न स्कूल कॉलेज के छात्र छात्रा, अभिभावक मौजूद थे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com