Shardiya Navratri 2025: 24 सितंबर से इन राशियों की चमकेगी तकदीर, कारोबार में होगा दोगुना लाभ

deltin33 2025-9-25 17:57:50 views 1263
  Shardiya Navratri 2025: जगत की देवी मां दुर्गा को कैसे प्रसन्न करें?





धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, बुधवार 24 सितंबर को शारदीय नवरात्र का तीसरा दिन है। यह दिन देवी मां चंद्रघंटा को समर्पित होता है। इस शुभ अवसर पर देवी मां चंद्रघंटा की पूजा और भक्ति की जाती है। साथ ही मनचाही मुराद पाने के लिए व्रत रखा जाता है। देवी मां चंद्रघंटा की भक्ति करने से साधक के सकल मनोरथ सिद्ध हो जाते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ज्योतिषियों की मानें तो बुधवार 24 सितंबर को चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव की चाल बदलने से कई राशि के जातकों को जीवन में विशेष बदलाव देखने को मिल सकता है। खासकर, आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। आइए, इन राशियों के बारे में सबकुछ जानते हैं-


चंद्र राशि परिवर्तन

ज्योतिषियों की मानें तो चंद्र देव राशि बुधवार 24 सितंबर को राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव 24 सितंबर को देर रात 02 बजकर 55 मिनट पर कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में चंद्र देव दो दिनों तक रहेंगे। इसके बाद 26 सितंबर को वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों को तनाव से मुक्ति मिलेगी।
कन्या राशि

  



कन्या राशि के जातकों के लिए शारदीय नवरात्र बेहद शुभ रहने वाला है। खासकर, कारोबार से जुड़े लोगों को दोगुना लाभ होगा। कारोबार में तेजी देखने को मिलेगी। ज्वेलरी से जुड़े कारोबारियों की चांदी ही चांदी होगी। आपका कारोबार में कद बढेगा। आप अपने कारोबार का विस्तार करने की सोच सकते हैं। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है।

धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। पड़ोसियों के साथ रिश्ता मजबूत होगा। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। इससे आपको जीवन में नई दिशा मिलेगी। समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। शारदीय नवरात्र के दौरान लाल रंग की चीजों का दान करें।

sambhal-city-general,scooter acid attack,teacher acid attack sambhal,acid attack crime,acid attack investigation,critical condition teacher,crime news sambhal,acid attack case,young man acid attack,Uttar Pradesh news
धनु राशि

  

चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से धनु राशि के जातकों के परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। आप अपने सकारात्मक मकसद में कामयाब होंगे। तनाव से मुक्ति मिलेगी। कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। इस खबर का आपके भविष्य से कनेक्शन हो सकता है। किसी अपने से मिलना होगा। निवेश करने की सोच सकते हैं। कारोबार में लाभ होगा।





आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नया काम मिल सकता है। किसी बड़ी परेशानी से आपको मुक्ति मिलेगी। शारदीय नवरात्र के दौरान रोजाना पूजा के समय देवी मां दुर्गा और उनके नौ रूपों की पूजा करें। वहीं, पूजा के समय देवी मां को लाल, पीले और सफेद रंग के फूल अर्पित करें।

यह भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्र के दौरान रोजाना करें इन मंत्रों का जप, खुशियों से भर जाएगा संसार



यह भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2025: नवरात्र के तीसरे दिन जरूर करें ये काम, मिलेगी मां चंद्रघंटा की कृपा



अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1210K

Threads

0

Posts

3810K

Credits

administrator

Credits
388010

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com