LHC0088 • 1 hour(s) ago • views 144
वेनजुएला में 80 राजनीतिक कैदी रिहा। (रॉयटर्स)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वेनजुएला के एक मानवाधिकार समूह के नेता ने रविवार को कहा कि 80 राजनीतिक कैदियों को रिहा किया गया है। वेनेजुएला के मानवाधिकार समूह फोरो पेनाल के निदेशक अल्फ्रेडो रोमेरो ने एक्स पर पोस्ट किया, देशभर की जेलों से लोगों को रिहा किया जा रहा है।
वेनजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने शुक्रवार को कहा था कि 626 लोगों को जेल से रिहा किया गया है, हालांकि उन्होंने रिहाई की समय सीमा का उल्लेख नहीं किया।
रोड्रिगेज ने कहा कि वह सोमवार को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर टर्क के साथ काल करने वाली हैं ताकि वह संयुक्त राष्ट्र से अनुरोध कर सकें कि वह अब तक के रिहा किए गए लोगों की सूचियों की पुष्टि करें।-
(समाचार एजेंसी रॉयटर्स के इनपुट के साथ) |
|