search

बिहार पुलिस भर्ती में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा; पटना पुलिस ने दो आरोपितों को दबोचा

cy520520 2026-1-25 21:26:26 views 1142
  

बिहार पुल‍िस में भर्ती के नाम पर फर्जीवाड़ा में दो गिरफ्तार। सांकेत‍िक तस्‍वीर  



संवाद सहयोगी, दानापुर। रूपसपुर पुलिस ने नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए बिहार पुलिस भर्ती में फर्जीवाड़ा करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान बेगूसराय के गढपुरा थाना क्षेत्र के मणिकपुर निवासी कुणाल कश्यप और शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के पुनाईचक देवी मंदिर रोड निवासी जितेन्द्र कुमार के रूप में हुई।

पुलिस ने इनकी निशानदेही पर महेंद्र स्थित एक लॉज से बिहार पुलिस भर्ती में उपयोग होने वाले शैक्षणिक प्रमाणपत्र, दस्तावेज और अन्य सामग्री बरामद की।

बरामद सामग्री में शामिल हैं:


  • 1 गेट पास

  • 5 मोहर

  • 10 प्रवेश पत्र

  • 82 शैक्षणिक प्रमाणपत्र

  • 23 ब्लैंक चेक

  • 3 मोबाइल फोन

  • 11 एग्रीमेंट पेपर


नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) भानू प्रताप सिंह ने बताया कि रूपसपुर पुलिस को जानकारी मिली थी कि बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा की शारीरिक दक्षता परीक्षण में कुछ लोग गड़बड़ी कर रहे हैं।

इस पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल ने तकनीकी सहयोग के साथ कार्रवाई करते हुए, गर्दनीबाग थाना अंतर्गत बिहार पुलिस भर्ती शारीरिक दक्षता परीक्षा केंद्र के पास से मणिकपुर निवासी कुणाल कश्यप को गिरफ्तार किया।

वह वर्तमान में महेंद्रु पोस्ट ऑफिस स्थित जय मंगल सिंह लॉज में किराए पर रहता है। पूछताछ में पता चला कि वह केंद्रीय चयन पार्षद सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा कर रहा था और प्रत्येक व्यक्ति से 6–7 लाख रुपये ले रहा था।

जानकारी के आधार पर पुलिस ने महेंद्रु पोस्ट ऑफिस के निकट स्थित लॉज में छापेमारी की, जहां बिहार पुलिस भर्ती में उपयोग होने वाले शैक्षणिक प्रमाण से जुड़े कागजात, ब्लैंक चेक और नकली मोहर बरामद किए गए।

इसके अलावा, उसकी निशानदेही पर पुनाईचक स्थित अमर स्टीकर दुकान पर भी छापेमारी की गई। वहां से विभिन्न शाखाओं के सरकारी और गैर-सरकारी स्टाम्प बरामद किए गए, और दुकान के मालिक जितेन्द्र कुमार को गिरफ्तार किया गया।

अग्रतर कार्रवाई के लिए दोनों आरोपियों को गर्दनीबाग थाना को सौंपा गया। इस छापेमारी का नेतृत्व रूपसपुर थानाध्यक्ष शशि भूषण कुमार सिंह ने किया।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725