search

तेजस्वी यादव पर जदयू का हमला; 50 प्रत‍िशत वोट के दावे पर सवाल, डॉ. सुनील सिंह व अनंत गुप्ता की जदयू में वापसी

LHC0088 2026-1-25 19:26:46 views 1079
  

जदयू में शामिल हुए डॉ. सुनील व अनंत गुप्‍ता। सौ-एक्‍स



राज्य ब्यूरो, पटना। जदयू विधान पार्षद सह मुख्य प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार, प्रवक्ता अरविंद निषाद एवं मीडिया पैनलिस्ट महेश दास ने जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि तेजस्वी यादव को शायद यह याद नहीं कि उनके माता-पिता के लंबे शासनकाल में भी राजद को कभी 50 प्रतिशत वोट नहीं मिले।

जदयू प्रवक्ताओं ने आंकड़ों का हवाला देते हुए तेजस्वी यादव पर कटाक्ष किया और कहा कि उन्हें राजद को पिछले चुनावों में कितने प्रतिशत वोट मिले इसके बारे में जानकारी लेनी चाहिए तभी बयानबाजी करनी चाहिए।

बिहार की जनता आंकड़ों से नहीं, काम से फैसला करती है। तेजस्वी यादव ने खुद तीन बार राघोपुर से चुनाव लड़ा हैं। वो बताएं कि किस चुनाव में इनको 50 प्रतिशत वोट प्राप्त हुआ है?

हकीकत यह है कि एक भी चुनाव में तेजस्वी यादव को आज तक 50 प्रतिशत वोट नहीं प्राप्त हुआ है। राजद की बिहार में तीन बार सरकार बनी और तीनों बार 50 प्रतिशत तो छोड़िए ये कभी 40 प्रतिशत पार वोट शेयर का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए थे। एक बार 2015 में जदयू के कारण इनको 40% से अधिक वोट प्रतिशत हासिल हुआ था।
डाॅ. सुनील कुमार सिंह व अनंत गुप्ता फिर से जदयू में शामिल हुए

डॉ. सुनील कुमार सिंह व अनंत गुप्ता ने फिर से रविवार को जदयू की सदस्यता हासिल की। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने दोनों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलायी।

कुशवाहा ने इस मौके पर कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विकासपरक नीतियों एवं जनहित के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता से जनता विशेष रूप से प्रभावित है, जिसके परिणामस्वरूप निरंतर नए साथी जदयू से जुड़ रहे हैं और पार्टी का दायरा लगातार बढ़ रहा है।

इस अवसर पर विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सह माननीय विधान पार्षद नीरज कुमार तथा पार्टी के प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी वासुदेव कुशवाहा उपस्थित थे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126