search

आठ बच्चों की मां पर चढ़ा इश्क का खुमार... नकदी और कैश लेकर ब्यॉयफ्रेंड संग हुई फरार, बेटी पहुंची पुलिस के पास

cy520520 2025-10-8 21:36:36 views 1269
  प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।





संवाद सहयोगी, जलालाबाद। आठ बच्चों की मां को एक युवक से प्रेम हो गया। युवक अपने साथी की मदद से महिला को भगा ले गया। उसकी बेटी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कांट क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने जलालाबाद थाने में दी तहरीर में बताया कि वह अपने माता-पिता के साथ एक ईंट भट्टे पर काम करने गईं थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
कांट क्षेत्र की एक लड़की ने जलालाबाद थाने में दी तहरीर

किशोरी ने बताया कि करीब 15 दिन पहले उसकी मां को दो युवक अपने साथ ले गए। मजदूरी के रखे 80 हजार रुपये व जेवर भी अपने साथ ले गई। जानकारी करने पर जब उन दोनों युवकों के बारे में बता चला तो उनके घर गए जहां दोनों आरोपितों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला के आठ बच्चे हैं। जबकि जिस युवक के साथ वह गई है उसके भी तीन बच्चे हैं। किशोरी ने आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।



इससे पहले मार्च में जलालाबाद क्षेत्र के एक मुहल्ले की 52 वर्ष की महिला का 28 वर्ष के युवक से प्रेम प्रसंग हो गया था। महिला के आठ बच्चे हैं। युवक ने जब उस महिला से दूरी बनाई तो महिला ने पुलिस को तहरीर दे दी थी। बमुश्किल महिला अपने घर जाने को राजी हुई थी।

प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737