search

ससुराल पहुंचकर पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला, मौके से फरार हुआ आरोपित

cy520520 2026-1-25 14:57:28 views 889
  

ससुराल पहुंचकर पति ने पत्नी के गले पर चाकू से किया जानलेवा हमला।



जागरण संवाददाता, बांसडीह (बलिया)। बांसडीहरोड क्षेत्र के तिवारी छपरा गांव में एक सिरफिरे पति ने ससुराल में आकर अपनी ही पत्नी के गले पर चाकू से वार कर उसे जान से मारने की कोशिश की। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया।

गंभीर रूप से घायल महिला का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की छानबीन में जुट गई है।

तिवारी छपरा निवासी ददन राजभर की पुत्री प्रियंका राजभर का विवाह 10 वर्ष पूर्व बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के नारायणपुर निवासी भोला राजभर के साथ हुआ था।

स्वजन का आरोप है कि विवाह के बाद से ही पति भोला अक्सर प्रियंका को प्रताड़ित करता और मारपीट कर घर से निकाल देता था। बीते 21 जनवरी को भी उसके साथ हुई मारपीट के बाद प्रियंका अपने मायके आ गई थी।

कुछ समय बाद आरोपित पति भी सुलह करने और उसे वापस ले जाने के बहाने ससुराल पहुंच गया। शनिवार शाम को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ।

जब घर वालों ने बीच बचाव कर उन्हें शांत कराने की कोशिश की, तभी अचानक आरोपित भोला ने जेब से चाकू निकाला और प्रियंका के गले पर वार कर दिया। चीख पुकार सुनकर जब तक लोग मौके पर पहुंचते वह अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।

घरवालों ने आनन फानन लहूलुहान प्रियंका को सीएचसी सोनवानी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल बलिया के लिए रेफर कर दिया।

मामले में पिता ददन राजभर ने थाने में नामजद तहरीर देकर दामाद के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने प्रकरण में हत्या के प्रयास व अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया।


घटना के आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। -वंश बहादुर सिंह, थानाध्यक्ष।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725