search

700 गाने बना चुके Abhijit Majumdar का 54 की उम्र में निधन, 4 महीने पहले कोमा में चले गए थे संगीतकार!

LHC0088 2026-1-25 12:56:43 views 1160
  

अभिजीत मजूमदार का 54 साल की उम्र में हुआ निधन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने-माने संगीतकार अभिजीत मजूमदार (Abhijit Majumdar) अब इस दुनिया में नहीं रहे। लंबी बीमारी के बाद अभिजीत का 54 साल की उम्र में निधन हो गया। महीनों तक वह अस्पताल में भर्ती थे और ठीक होकर घर लौट आया था। रविवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।

बताया जा रहा है कि अभिजीत मजूमदार को रविवार की सुबह कार्डियक अरेस्ट आया। उन्हें तुरंत AIIMS भुवनेश्वर में एडमिट कराया गया था। हालांकि, काफी कोशिशों के बावजूद संगीतकार को बचाया नहीं जा सका। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुबह 9 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली।  
कोमा में चले गए थे सिंगर

कार्डियक अरेस्ट से पहले भी अभिजीत मजूमदार काफी समय से बीमार चल रहे थे। वह करीब 4 महीने तक कोमा में भी रहे थे। उन्हें सितंबर 2025 में ही हाइपरटेंशन, हाइपोथायरॉइडिज्म और लिवर संबंधी बीमारियों के लिए एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।  

  

जब वहां भी संगीतकार की हालत नहीं सुधरी तो उन्हें AIIMS भुवनेश्वर में एडमिट कराया गया था। वह ICU में एडमिट थे और उनकी हालत काफी गंभीर थी। खबर ऐसी भी आई थी कि वह कोमा में चले गए थे। हालांकि, दिसंबर 2025 के आखिर में उनकी हालत में थोड़ा सुधार आया और वह घर लौट आए थे। शनिवार की रात को उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई थी।  

यह भी पढ़ें- कनपटी पर बंदूक रखकर इस सिंगर से 8 बार गवाया गया था एक ही गाना, रोमांटिक सॉन्ग बना था सिर दर्द
अभिजीत मजूमदार का करियर

अभिजीत मजूमदार उड़िया म्यूजिक इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने 700 गानों को संगीत दिया है। वह उड़िया म्यूजिक इंडस्ट्री के दिग्गज संगीतकारों में गिने जाते हैं। उन्होंने साल 2000 में अपना म्यूजिक करियर शुरू किया था और अपने संगीत से उन्होंने दुनियाभर में पहचान हासिल की थी। उनका आखिरी प्रोजेक्ट पोग्लू नाम की एक फिल्म है जो इसी साल रिलीज हो सकती है।  

  

अभिजीत मजूमदार के निधन से फैंस, सेलेब्स और उनकी फैमिली को बड़ा झटका लगा है। लोग सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- जुबीन गर्ग के परिवार ने PM मोदी को लिखा पत्र, स्पेशल कोर्ट गठित करने का किया अनुरोध
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126