search

पिथौरागढ़ के जंगलों में वनाग्नि का खतरा टला, बारिश और हिमपात से बढ़ी नमी

Chikheang 2026-1-25 10:27:09 views 906
  



संस, पिथौरागढ़। फायर सीजन से पहले जंगलों में आग की घटनाओं पर हिमपात और वर्षा के बाद कुछ दिनों तक रोक लगने की संभावना है। वातावरण में नमी बढ़ने से फिलहाल जंगल शांत रहेंगे। इस वर्ष शीतकाल में वर्षा और हिमपात की कमी से नमी का स्तर काफी नीचे चला गया था, जिससे जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ने लगी थीं।

पिछले सप्ताह जिले में आग लगने की दो घटनाएं हुईं। वर्षा न होने पर फायर सीजन की शुरुआत 14 फरवरी से पहले होने की आशंका थी। फायर महकमा अलर्ट मोड पर था और 64 क्रू स्टेशन तैयार किए गए थे। हालिया बारिश से तापमान में गिरावट आई है और नमी का स्तर बढ़ा है, जिससे जंगलों में आग लगने का खतरा कुछ दिनों के लिए टल गया है।

अगले दिनों में फिर वर्षा होने पर वन विभाग को राहत मिल सकती है। वन क्षेत्राधिकारी दिनेश जोशी ने कहा कि बारिश से राहत मिली है।

यह भी पढ़ें- देहरादून में जंगल की आग से निपटने को प्रशासन अलर्ट, उपकरण खरीद के लिए 45 लाख स्वीकृत

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में तैयार हुआ \“रक्षा कवच\“, इस तरह जंगल की आग पर होगा तुरंत एक्‍शन
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244