search

रंगबाज राज चौहान की हत्या: पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, हमलावरों ने मारी थीं 7 गोलियां

cy520520 2026-1-25 09:26:32 views 780
  

इसी गेस्ट हाउस में मारी गोलियां, इंसेट में मृतक।



जागरण संवाददाता, आगरा। हमलावरों ने राज चौहान को सात गोलियां मारी थीं। शनिवार को डाक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम में शरीर पर सात गोली लगने के निशान मिले। दो गोली उसके सीने के पास लगी थीं। एक-एक गोली पैर, हाथ और कमर के पास लगी थी। इसके अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में गोलियां लगीं। चर्चा है कि हमलावरों को इस बात का डर था कि अगर राज बच गया, तो उनके लिए खतरा बन सकता है। इसीलिए हमलावर तब तक गोलियां मारते रहे, जब तक उसकी सांसें नहीं थम गईं।
मां ने लगाए थे आरोप

मां ने शुरुआत में हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव पर हत्या कराने का आरोप लगाया था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि सप्ताह भर पहले राज ने अपने साथियों के साथ जुआ के फड़ पर पहुंचकर लूटपाट की थी। इससे हिस्ट्रीशीटर और राज चौहान के बीच तनाव बड़ा था। हत्या की वजह यह भी हो सकती है।
पुलिस की ये थ्योरियां

वर्चस्व को लेकर राज चौहान का पांच दिन पहले कालिंदी विहार में रहने वाले मंसूरी नाम के युवक के साथ झगड़ा हुआ था। मंसूरी को राज अपने साथियों के साथ उठा ले गया था और उसके साथ मारपीट की थी। मारपीट की यह वारदात ही तो हत्या की वजह नहीं बन गई।  

राज चौहान ने यमुना पार में रहने वाले काली यादव को अपने साथियों के साथ उठाकर पीटा था। इसके बाद उसे गोली मारी थी। हत्या की वजह यह घटना तो नहीं है, बदला लेने के लिए ही तो राज की हत्या नहीं की गई। पुलिस इस दिशा में भी जांच कर रही है।  

दो वर्ष पहले काली यादव पर किए गए जानलेवा हमले के बाद राज जेल गया था। एक साल तक जेल में रहने ले बाद वह बीते वर्ष दो दिसंबर को छूटा था। जेल में रहने के दौरान उसका किसी से विवाद तो नहीं हुआ, जो हत्या की वजह बना हो। पुलिस इस दिशा में जांच कर रही है। जेल से भी जानकारी जुटाई जा रही है।  

पुलिस हत्या की वारदात को तत्कालिक हमले से जोड़कर भी देख रही है। पड़ताल की जा रही है कि शराब पार्टी के दौरान किसी परिचित से ही तो उसका झगड़ा नहीं हुआ, जिसके बाद उसने अपने साथियों को बुलाकर राज की हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें- आगरा में गैंगवार, रंगबाज राज चौहान की गेस्ट हाउस में गोली मारकर हत्या; 10 राउंड फायरिंग से फैली दहशत




  




पुलिस की पड़ताल जारी है। जल्द ही हत्या की वारदात से पर्दाफाश किया जाएगा।
-

शेषमणि उपाध्याय, एसीपी छत्ता।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725