search

सावधान! दुनियाभर में इंटरनेट प्लेटफार्मों के 14.9 करोड़ अकाउंट के यूजरनेम-पासवर्ड लीक

LHC0088 2026-1-25 00:26:15 views 987
  

दुनियाभर में इंटरनेट प्लेटफार्मों के 14.9 करोड़ अकाउंट के यूजरनेम-पासवर्ड लीक (सांकेतिक तस्वीर)



पीटीआई, नई दिल्ली। दुनिया भर में करोड़ों लोगों का डाटा लीक हो गया है। एक्सप्रेसवीपीएन की रिपोर्ट में कहा गया है कि जीमेल, इंस्टाग्राम, फेसबुक और नेटफ्लिक्स जैसी इंटरनेट कंपनियों के 14.9 करोड़ .से अधिक अकाउंट के लागइन क्रेडेंशियल, जिनमें यूजर्स के नाम और पासवर्ड शामिल हैं, कथित तौर पर लीक हो गए हैं।

साइबर सुरक्षा शोधकर्ता जेरेमिया फाउलर द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सार्वजनिक रूप से उजागर हुए डाटा में जीमेल के 4.8 करोड़, याहू के 40 लाख, फेसबुक के 1.7 करोड़, इंस्टाग्राम के 65 लाख, नेटफ्लिक्स के 34 लाख और आउटलुक के 15 लाख अकाउंट की जानकारी लीक हुई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि सार्वजनिक रूप से उपलब्ध यह डाटाबेस पासवर्ड से सुरक्षित या एन्क्रिप्टेड नहीं था। इसमें कुल 14.94 करोड़ विशिष्ट लागइन और पासवर्ड मौजूद थे, जिनका कुल आकार 96 जीबी है। नमूनों की जांच में हजारों ऐसी फाइलें मिलीं जिनमें ईमेल, यूजरनेम, पासवर्ड और संबंधित अकाउंट्स के लागइन यूआरएल लिंक शामिल थे।

रिपोर्ट में नामित प्रमुख कंपनियों को भेजे गए ईमेल प्रश्नों का तत्काल कोई उत्तर नहीं मिला। फाउलर ने कहा कि डाटाबेस सार्वजनिक रूप से सुलभ था, जिससे इसे खोजने वाला कोई भी व्यक्ति संभावित रूप से लाखों व्यक्तियों की पहचान तक पहुंच सकता था।

साइबर सुरक्षा शोधकर्ता द्वारा समीक्षा किए गए सीमित रिकार्ड के नमूने में वित्तीय सेवा खाते, क्रिप्टो वालेट या ट्रेडिंग खाते, बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड लागइन भी पाए गए। साइबर शोधकर्ता ने एक गंभीर चिंता यह जताई कि लीक हुए डाटा में दुनिया के कई देशों के डाट जीओवी डोमेन से जुड़े क्रेडेंशियल भी शामिल हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167123