search

वीडियो बनाओ और 5000 जीतो! सैदनगली के इस भव्य टावर ने बढ़ाई अमरोहा की शान, जानें क्या है खास

Chikheang 2026-1-24 23:56:56 views 1241
  

अमरोहा के सैदनगली में तैयार अटल टावर



संवाद सहयोगी, सैदनगली (हसनपुर)। अमरोहा की नवसृजित नगर पंचायत सैदनगली में नवनिर्मित 110 फिट ऊंचा अटल टावर (घंटाघर) जनपद में अपनी विशेष पहचान बनाएगा। यह उत्तर प्रदेश का दूसरा ऊंचा टावर है। सबसे ऊंचा टावर लखनऊ में है जिसकी ऊंचाई करीब 140 फिट है। अटल टावर घंटाघर का निर्माण नगर पंचायत के द्वारा करीब ढाई करोड़ से कराया गया है। इसमें प्रथम तल पर नगर पंचायत में लगे 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों का कंट्रोल रूम रहेगा तथा द्वितीय तल में नगर पंचायत का मिनी सचिवालय रहेगा।

देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के नाम से इस टावर का नाम अटल टावर रखा गया है। अटल टावर घंटाघर के व्यापक प्रचार-प्रसार और स्थानीय युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए नगर पंचायत द्वारा एक वीडियो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। बेहतर वीडियो बनाने वाले को 5000 का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

नगर पंचायत अध्यक्ष डा. अनुकृति चौधरी ने बताया कि 110 फिट ऊंचा यह टावर मुरादाबाद मंडल में सबसे ऊंचा टावर है। यह यूपी का पहला ऐसा टावर है जिसके भीतर सुरक्षा और निगरानी के लिए अत्याधुनिक एकीकृत कमांड और नियंत्रण केंद्र बनाया गया है। टावर का प्रथम द्वार स्वतंत्रता सेनानी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार द्वार कहलायेगा।

इस पर उनकी प्रतिमा भी लगाई गई है और द्वितीय द्वार का नाम दयानंद इंटर कालेज के संस्थापक भगवत शरण शर्मा द्वार रखा गया है। अधिशासी अधिकारी सलिल भारद्वाज ने बताया कि प्रतिभागी अपने इंस्टाग्राम, फेसबुक या एक्स पर वीडियो अपलोड कर सकते हैं। इसके लिए हैज अटल टावर, हैज सैदनगली और हैज क्लाक टावर जैसे हैशटैग का प्रयोग करना अनिवार्य होगा।

वीडियो को मोबाइल नंबर, ईमेल या सीधे कार्यालय के पते पर जमा किया जा सकता है। वीडियो भेजने की आखिरी तारीख 25 जनवरी है। विजेताओं का चयन एक विशेषज्ञ पैनल द्वारा किया जाएगा। गौरवशाली विजेताओं को गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा। भाजपा के जिला महामंत्री अभिनव कौशिक ने बताया कि फरवरी माह में अटल टावर का उद्घाटन होगा। उद्घाटन करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सैदनगली आने की प्रबल संभावना है।
मुख्यमंत्री ने पिछले कार्यकाल में बनाई थी नगर पंचायत

वर्ष 2018 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हसनपुर के गांव मेहंदीपुर में दलित प्रधान के घर भोजन करने और सैदनगली में रात्रि चौपाल में आए थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सैदनगली को नगर पंचायत का दर्जा देने की घोषणा की थी। सैदनगली समेत पांच ग्राम पंचायतों को मिलाकर नगर पंचायत बनाई गई थी। नगर पंचायत का यह पहला कार्यकाल है। जिसमें अटल टावर घंटाघर समेत कई ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं।




यह भी पढ़ें- अमरोहा स्वास्थ्य विभाग में \“खेला\“? सील हुए 25 अस्पताल, लेकिन अधिकतर झोलाछाप कानूनी कार्रवाई से बचे
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244