search

दिल्ली में 102 दिन बाद साफ हुई हवा, AQI 200 से नीचे आया; बारिश और तेज हवा चलने से मिली राहत

Chikheang 2026-1-24 22:57:40 views 1233
  

दिल्ली में 102 दिन बाद साफ हुई हवा।



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। शुक्रवार को हुई वर्षा और शनिवार को हवा चलने से दिल्लीवासियों को प्रदूषण से राहत मिली है। 14 अक्टूबर से खराब चल रही राजधानी की वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार हुआ है। 102 दिनों के बाद एक्यूआई 200 से नीचे यानी मध्यम श्रेणी में पहुंचा है। एनसीआर के अन्य शहरों में भी हवा की गुणवत्ता पहले से बेहतर हुई है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली के साथ ही नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी एक्यूआई मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई है। फरीदाबाद, गुरुग्राम, गाजीयाबाद की हवा में भी सुधार है लेकिन अभी भी वह खराब श्रेणी में बनी हुई है।
वजीरपुर में एक्यूआई 200 से अधिक

सीपीसीबी के समीर एप के अनुसार शनिवार रात में चालू 38 प्रदूषण निगरानी केंद्रों में से सिर्फ आनंद विहार, सिरी फोर्ट, विवेक विहार और वजीरपुर में एक्यूआई 200 से अधिक यानी खराब श्रेणी में रही। 33 निगरानी केंद्रों पर एक्यूआई मध्यम श्रेणी में दर्ज हुई। एनएसआईटी द्वारका में हवा सबसे साफ रही।

यहां एक्यूआइ 98 यानी संतोषजनक श्रेणी में रहा। हवा की गुणवत्ता में सुधार के पूर्वानुमान को देखते हुए सीएक्यूएम ने ग्रेप चार के बाद 22 जनवरी को ग्रेप तीन के भी प्रतिबंध हटा लिए थे। शुक्रवार की तुलना में शनिवार को न्यूनतम तापमान में 6.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज

शनिवार को न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अधिकतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुई। सुबह कई स्थानों पर हल्का कोहरा छाया रहा। सुबह के समय कई स्थानों पर हल्के बादल छाए रहे लेकिन दिन में धूप खिली रही। हवा चलने के कारण लोगों को पिछले दिनों की तुलना में ठंड महसूस हुई।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गणतंत्र दिवस तक मौसम इसी तरह का बना रहेगा। तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। 27 जनवरी को फिर से तेज हवा चलने के साथ ही हल्की वर्षा हो सकती है। उसके बाद तापमान में वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें- Delhi Dehradun Expressway का वीकेंड पर हुआ ट्रायल, आशारोड़ी पहुंचते ही थम रही है वाहनों की रफ्तार
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244