LHC0088 • Yesterday 20:26 • views 643
जागरण संवाददाता, कानपुर। UP Weather Updates: कानपुर में हुई बारिश ने ठंड की वापसी करा दी, शनिवार को सुबह से ही मौसम को ठंडा बना है। जिसमें दिन सर्दी व गलन को बढ़ा दिया। बीते छह दिनों से लगातार निकल रही धूप ने तापमान को बढ़ रखा था। शुक्रवार को दिनभर तेज हवा चलती रही, वहीं रात को शहर में हुई बारिश ने मौसम को बदल दिया। मौसम विभाग की ओर से जारी आकड़ों के अनुसार कंपनी बाग क्षेत्र में 4 मिमी और एयरफोर्स क्षेत्र में 1.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।
शनिवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और धूप नहीं निकली। इस बदले मौसम ने एक बार फिर से लोगों को ठंड का एहसास कर दिया। बारिश और बदली के चलते दिन का तापमान तीन डिग्री गिरकर 21.8 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान में 13 डिग्री दर्ज हुआ जो सामान्य से 5.5 डिग्री अधिक रहा। शुक्रवार की रात इस साल की सबसे गर्म रात रही। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 27 व 28 जनवरी के मध्य तेज हवा के साथ 10 से 15 मिमी तक बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है।
मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अगले एक से दो दिन तक मौसम बदला रहने की संभावना है। तापमान में तेजी से उतार-चढ़ाव से लोगों को बचने की जरूरत है। तापमान में 10 डिग्री से अधिक के तेजी से उतार-चढ़ाव से अस्थमा के दौरे, गले में खराश, खांसी, निमोनिया और सीने में जकड़न बढ़ सकती है। अचानक तापमान बढ़ने से हृदय पर दबाव पड़ता है, जो दिल के दौरे जैसी स्थिति पैदा कर सकता है।
फसल को नुकसान
बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है वहां पर आलू, चना, मटर जैसे फसलों के पौधों को काफी नुकसान होने की संभावना है। इसके अलावा इस बदले मौसम और बारिश की संभावना को देखते हुए किसानों को अगले तीन से चार दिनों तक सिंचाई की गतिविधियां स्थगित रखनी चाहिए। खेत में सिंचाई के बाद पानी भरे होने और बारिश और तेज हवा से फसलों के गिरने का डर है। किसानों को फसलों को सुरक्षित रखने पहले मौसम की जानकारी कर लें।
उत्तर भारत में बदलेगा मौसम, बारिश और ठंड का अलर्ट
उत्तर भारत में मौसम फिर से बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक एक बहुत ताकतवर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसका असर कई राज्यों में देखने को मिलेगा। इसके कारण अरब सागर से नमी भी हवा आ रही है, जिससे मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना बढ़ गई है। साथ ही पहाड़ी इलाकों और हिमालय क्षेत्र में भारी बर्फबारी भी हो सकती है। इससे ठंड बढ़ेगी और तापमान 3 से 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
कई जगह तेज हवा चलेंगी और बादलों की गरज के साथ कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
बीते पांच दिनों का तापमान
तारीख
न्यूनतम तापमान (°C)
अधिकतम तापमान (°C)
24 जनवरी
13.0
21.8
23 जनवरी
9.0
24.0
22 जनवरी
7.7
25.8
21 जनवरी
8.0
24.6
20 जनवरी
8.0
24.6
नोट: आंकड़े मौसम विभाग के हैं
यह भी पढ़ें- कानपुर में KDA का सख्त एक्शन: मैनावती मार्ग पर दो बीघा जमीन की अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, मुखर्जी विहार में बेसमेंट व फ्लोर सील
यह भी पढ़ें- Kanpur Mandi Bhav Today: 24 जनवरी 2026 का मंडी भाव, गेहूं, दाल और सोने के ताजा रेट, देखें एक क्लिक में
यह भी पढ़ें- वह कह रहा अपनी जान दे दो...युवक ने फंदा लगा कर ली आत्महत्या, दो महीने पहले हुई थी शादी
यह भी पढ़ें- UP में 2000 करोड़ का AI मिशन, IIT Kanpur स्वास्थ्य एआई मॉडल को देगा मान्यता
यह भी पढ़ें- मामा की कार नाबालिग भांजे के हाथों में स्टेयरिंग, कानपुर की सड़क पर मचा कोहराम… 7वीं के छात्र को मारी टक्कर |
|