search

रांची में सनकी पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या की, आपसी विवाद में दिया घटना को अंजाम

deltin33 2026-1-24 16:56:36 views 933
  

आपसी विवाद के बाद सनकी पति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी।



जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के बाद एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना डोरंडा थाना क्षेत्र के मनीटोला स्थित वारसी चौक के पास की है।

इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर पति ने अपनी पत्नी पर गोली चला दी।

गोली लगते ही महिला वहीं गिर पड़ी। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही डोरंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।  

यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार को बरामद करने की कोशिश शुरू कर दी है। घटना के बाद आरोपित पति मौके से फरार हो गया है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478104