search

पंजाब में सरबत दा भला ट्रस्ट की विवाह योजना, बाढ़ से प्रभावित परिवारों की बेटियों का उठाया जिम्मा; 1.2 करोड़ वितरित

cy520520 2026-1-24 13:58:13 views 1247
  



संवाद सूत्र, श्री मुक्तसर साहिब। सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मानवता के कल्याण के लिए डॉ. एसपी सिंह ओबराय द्वारा किए जा रहे कार्यों की श्रृंखला के अंतर्गत बाढ़ प्रभावित विवाह योजना शुरू की गई है। जिसके तहत पंजाब में हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की लड़कियों का विवाह ट्रस्ट द्वारा कराने का निर्णय लिया गया है। प्रत्येक विवाहित लड़की को एक लाख रुपये दिए जाएंगे।

जिला मुक्तसर के अध्यक्ष अरविंदर पाल सिंह चहल ने बताया कि बीते फिरोजपुर जिले के मखू कस्बे के 21 बाढ़ प्रभावित परिवारों की लड़कियों, तरनतारन की 27 लड़कियों और अमृतसर साहिब की 8 लड़कियों को एक लाख रुपये के चेक दिए गए। जिला अध्यक्ष ने बताया कि डॉ. ओबराय ने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों की लड़कियों के विवाह के लिए तीन करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। सिएटल (अमेरिका) की साध संगत भी इस परियोजना में योगदान दे रही है।

डॉ. एसपी सिंह ओबराय ने सिएटल (अमेरिका) के सेवादारों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि सिएटल के सेवादार भी इस कार्य में अपना योगदान दे रहे हैं। दक्षिण पश्चिम पंजाब के प्रभारी गुरबिंदर सिंह बराड़ ने कहा कि हमारी टीमें इस कार्यक्रम को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं।

जिला अध्यक्ष ने बताया कि डॉ. ओबराय के अनुसार, हम लगभग 120 लड़कियों के विवाह के लिए पहले ही एक करोड़ बीस लाख रुपये दे चुके हैं। सहायता प्राप्त करने के बाद लड़कियों के परिवारों ने डॉ. ओबराय को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट यूनिट मुक्तसर की सभी सेवादार टीम उपस्थित थी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164668