search

JSSC से होनेवाली नियुक्तियों में बड़ा बदलाव; अब प्रारंभिक परीक्षा भी होगी, निगेटिव मार्किंग लागू

deltin33 2026-1-24 12:57:52 views 863
  

जेएसएससी के माध्यम से होनेवाली नियुक्तियों में अब दो-दो परीक्षाएं होंगी।



राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) के माध्यम से होनेवाली नियुक्तियों में अब दो-दो परीक्षाएं होंगी। पहले प्रारंभिक परीक्षा ली जाएगी, जिसमें उत्तीर्ण अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होंगे।

लेकिन 50 हजार से कम आवेदन प्राप्त होने पर सीधे मुख्य परीक्षा होगी। राज्य सरकार के कार्मिक विभाग ने इसे लेकर अपनी तीन नियुक्ति नियमावलियों में संशोधन किया है।

इस विभाग ने कैबिनेट की स्वीकृति के बाद उसे अधिसूचित करते हुए उसकी जानकारी जेएसएससी को भेज दी है। इसके तहत जेएसएससी की परीक्षा दो चरणों प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के रूप में ली जाएगी।

हालांकि 50 हजार की सीमा से अधिक अभ्यर्थी रहने की स्थिति में भी विभिन्न परिस्थितियों के आधार पर सीधे मुख्य परीक्षा आयोजित करने के संबंध में आयोग निर्णय ले सकेगा।

परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय उत्तर आधारित होंगे। प्रत्येक प्रश्न तीन अंक के होंगे। सही उत्तर के लिए तीन अंक प्रदान किए जाएंगे एवं प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक की कटौती की जाएगी।
प्रारंभिक परीक्षा में पूछे जाएंगे सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न

प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे जो दो घंटें की होगी। इसमें सामान्य अध्ययन से 30, झारखंड राज्य से संबंधित ज्ञान पर आधारित 60, सामान्य गणित से 10, सामान्य विज्ञान से 10 तथा मानसिक क्षमता जांच से 10 अर्थात कुल 120 प्रश्न होंगे।

प्रारंभिक परीक्षा में प्राप्त अंक के आधार पर आयोग द्वारा अभ्यर्थियों की मेधा सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद कुल रिक्ति के 15 गुना अभ्यर्थियों को मेधा क्रमानुसार प्रारंभिक चयन सूची तैयार की जाएगी।

उक्त सूची में किसी कोटि (उदग्र एवं क्षैतिज) के अभ्यर्थियों का प्रतिनिधित्व रिक्ति के 15 गुना से कम होने पर उस कोटि के अतिरिक्त अभ्यर्थियों को भी मुख्य परीक्षा हेतु चयनित किया जाएगा।

मुख्य परीक्षा के लिए सभी कोटि के अंतिम चयनित अभ्यर्थी के बराबर प्राप्तांक धारित करने वाले शेष सभी अभ्यर्थियों को भी मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए चयनित किया जाएगा।
प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए इतना अंक लाना अनिवार्य

  • अनारक्षित तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग : 40 प्रतिशत
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला : 32 प्रतिशत
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग (अनुसूची-1) : 34 प्रतिशत
  • पिछड़ा वर्ग (अनुसूची-2) : 36.5 प्रतिशत
  • आदिम जनजाति : 30 प्रतिशत

इन नियमावलियों में किया गया संशोधन

  • झारखंड कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा (मैट्रिक/10वीं स्तर) संचालन (संशोधन) नियमावली, 2025
  • झारखंड कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा (इंटरमीडिएट/10 2 स्तर कंप्यूटर ज्ञान एवं कंप्यूटर में हिन्दी टंकण अर्हता धारक पद हेतु) संचालन (संशोधन) नियमावली, 2025
  • झारखंड कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा (इंटरमीडिएट/10 2 स्तर) संचालन (संशोधन) नियमावली, 2025
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478075