search

Vaishali Samriddhi Yatra: सीएम नीतीश ने खुद संभाली कमान, जीविका दीदियों से की बात, योजनाओं का दिया भरोसा

deltin33 2026-1-24 12:26:39 views 1259
  

समृद्धि यात्रा के क्रम में वैशाली जिले के महुआ पहुंचे



जागरण संवाददाता, हाजीपुर(वैशाली)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को समृद्धि यात्रा के क्रम में वैशाली जिले के महुआ पहुंचे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने महुआ में वाया नदी के गाद उड़ाही कार्य का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित विभागीय योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, महुआ स्थित ओपीडी और इमरजेंसी वार्ड का भी निरीक्षण किया। साथ ही स्थानीय स्टार्टअप, इनोवेशन स्टॉल और विभिन्न विभागों के स्टॉल का बारीकी से जायजा लिया।
एक-एक स्टॉल पर जाकर ली योजनाओं की जानकारी

महुआ मेडिकल कॉलेज परिसर में लगे विभागीय स्टॉलों का मुख्यमंत्री ने स्वयं निरीक्षण किया। उन्होंने एक-एक स्टॉल पर जाकर संबंधित अधिकारियों और कर्मियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। जिले के विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों में बड़ी संख्या में जीविका दीदियां भी शामिल थीं।

मुख्यमंत्री ने जीविका समूहों के कार्यों की सराहना करते हुए उनसे संवाद किया और उनके उत्पादों एवं गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित रूप से पहुंचे और किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।
54 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास, 98 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन

समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 54 करोड़ रुपये की लागत से 25 योजनाओं का शिलान्यास किया, जबकि 98 करोड़ रुपये की लागत से 103 योजनाओं का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री के इस दौरे से विभागीय कर्मियों और जीविका दीदियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
जंदाहा पहुंचे सीएम, जनसंवाद कार्यक्रम में होंगे शामिल

  

इसी क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के दौरान वैशाली जिले के जंदाहा प्रखंड स्थित बटेश्वर नाथ धाम परिसर भी पहुंचे। यहां जनता दल (यू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा सहित अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री यहां आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, मंत्री लखेन्द्र रोशन, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, विधायक अवधेश सिंह, सिद्धार्थ पटेल, महेन्द्र राम समेत कई जनप्रतिनिधि और पार्टी नेता उपस्थित रहे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478039