search

बेस्ट इलेक्शन डिस्ट्रिक्ट अवार्ड 2025: पाकुड़ डीसी मनीष कुमार को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

deltin33 2026-1-24 10:56:35 views 1250
  

पाकुड़ उपायुक्त मनीष कुमार।  



जागरण संवाददाता, पाकुड़। पाकुड़ जिले के लिए गर्व का विषय है कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार को बेस्ट इलेक्शन डिस्ट्रिक्ट अवार्ड 2025 के लिए राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु 25 जनवरी 2026 को नई दिल्ली के मानेकशा सेंटर में सम्मानित करेंगी।

राष्ट्रीय निर्वाचन आयोग ने इस पुरस्कार के माध्यम से निर्वाचन प्रक्रियाओं में उत्कृष्टता, नवाचार और समर्पित प्रयास को मान्यता दी है। इस संबंध में उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि यह सम्मान केवल उनके लिए नहीं, बल्कि पूरे पाकुड़ जिले के समर्पित चुनाव अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए गौरव का विषय है।

उन्होंने कहा, “इस सफलता का श्रेय बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर, ईआरओ, एईआरओ सहित जिला निर्वाचन कार्यालय के सभी पदाधिकारियों और कर्मियों की सतत मेहनत और प्रतिबद्धता को जाता है। समस्त सहयोगियों को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई के हकदार हैं।

कहा कि यह पुरस्कार पाकुड़ जिले को लोकतंत्र की उत्कृष्टता और नवाचार के क्षेत्र में एक नए मुकाम तक ले जाने का प्रेरक अवसर है।
इसके पहले भी मिला है राष्ट्रपति से सम्मान

पाकुड़ जिले के उपायुक्त मनीष कुमार को 17 अक्टूबर 2025 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित \“\“आदि कर्मयोगी अभियान\“\“ राष्ट्रीय सम्मेलन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया गया। उन्हें जनजातीय विकास में समावेशी और अभिनव प्रयासों के लिए \“\“बेस्ट परफॉर्मिंग डिस्ट्रिक्ट\“\“ के रूप में यह राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया था।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478080