search

Weather Update: आगरा में मौसम बदला, तापमान गिरा; बारिश पर सामने आया लेटेस्ट अपडेट

deltin33 2026-1-24 07:56:30 views 804
  

ठंड में यात्री।



जागरण संवाददाता, आगरा। शहर में शुक्रवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। तेज हवा चलने से गुरुवार की अपेक्षा न्यूनतम तापमान में 4.8 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि देखने को मिली। बादल छाए रहने और बूंदाबांदी होने से दिन के तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिली। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आगामी दो-तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी। 27 जनवरी से एक बार फिर वर्षा का दौर शुरू हो सकता है।
अधिकतम तापमान में आई पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट

शहर में गुरुवार रात से ही तेज हवा चलना शुरू हो गया था। रातभर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। शुक्रवार सुबह भी तेज हवा चलती रही। इससे सुबह टहलने निकले लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। सुबह धूप नहीं निकली और बादल छाए रहे। सुबह 11 बजे के करीब शहर से देहात तक बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसके बाद कुछ देर हल्की धूप निकली, लेकिन शीघ्र ही बादल घिर आए और सूरज उनके पीछे छिप गया। दोपहर तीन बजे के करीब पुन: बूंदाबांदी शुरू हो गई।
आज से कम होगा न्यूनतम तापमान, 27 से फिर होगी वर्षा

ताजमहल स्थित मौसम विज्ञान विभाग के केंद्र पर वर्षा ट्रेस की गई। अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस अधिक और न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा था।
मौसम विभाग का ये है पूर्वानुमान

मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बने निम्न दाब क्षेत्र और उत्तर भारत से होकर गुजर रहीं पश्चिमी उष्ण कटिबंधीय हवाओं के संयुक्त प्रभाव से मौसम में बदलाव आया है। न्यूनतम तापमान में वृद्धि और अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। आगामी 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 27 से 28 जनवरी तक वर्षा हो सकती है।
प्रदेश में सर्वाधिक रहा आगरा में न्यूनतम तापमान

शुक्रवार को प्रदेश में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान आगरा में दर्ज किया गया। इसके बाद 13.3 डिग्री सेल्सियस के साथ मुजफ्फर नगर रहा।

यह भी पढ़ें- नैनीताल से आई बर्फबारी की ताजा तस्‍वीरें, मौसम के पहले स्‍नोफॉल से बदले सरोवरी नगरी के नजारे
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478075