search

Snowfall Photos: बर्फबारी से लकदक पिथौरागढ़ के पहाड़, दिखा बर्फ की चादर के ढके हिमालय का अद्भुत दृश्‍य

LHC0088 2026-1-24 07:56:29 views 1242
  



जागरण टीम , पिथौरागढ़। शुक्रवार को मौसम मेहरबान हो गया। निचले क्षेत्रों में बारिश और उच्च हिमालय सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हुआ। मुनस्यारी, पिथौरागढ़ नगर के चंडाक, चौकोड़ी, थलकेदार की चोटी पर भी मौसम का पहला हिमपात हुआ।

उधर धारचूला के दारमा, व्यास में हिमपात हुआ। लिपूलेख, नाविढांग, ओम पर्वत कालापानी, गुंजी, नावी, कुटी, आदि कैलास सहित दारमा में भारी हिमपात हुआ है। खलिया में लगभग 5 इंच, कालामुनि में 4 इंच, बलाती में 3 इंच, मुनस्यारी में 2 इंच से अधिक हिमपात हुआ।  हिमपात जारी रहने पर थल मुनस्यारी मार्ग के बंद होने के आसार बनते जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- नैनीताल से आई बर्फबारी की ताजा तस्‍वीरें, मौसम के पहले स्‍नोफॉल से बदले सरोवरी नगरी के नजारे

यह भी पढ़ें- वर्षा और बर्फबारी के चलते बंद रहेंगे सभी School, 12 जिलों में घोषित किया गया है अवकाश

    

बेरीनाग से मिली सूचना के अनुसार पर्यटक स्थल चौकोड़ी में भी इस वर्ष का पहला अनुपात हो चुका है।   

पूरा जिला ठंड की चपेट में है। मुनस्यारी में न्यूनतम तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा है। पिथौरागढ़ में भी न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस है।   

शुक्रवार सुबह से आसमान में बादल छाए थे। इसके बाद कुछ देर के लिए धूप भी निकली, जिससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। हालांकि यह राहत अस्थायी साबित हुई।  


  

दोपहर बाद मौसम ने फिर से रुख बदला और लगभग चार बजे के बाद ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात शुरू हो गया।   

निचले क्षेत्रों में बारिश होने लगी। बर्फबारी होने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है और जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167067