search

मध्य प्रदेश के दतिया में रेत चेक पोस्ट पर कर्मचारी की गोली मार कर हत्या, तीन कर्मचारी घायल

deltin33 2026-1-24 06:56:37 views 1230
  

मध्य प्रदेश के दतिया में रेत चेक पोस्ट पर कर्मचारी की गोली मार कर हत्या (सांकेतिक तस्वीर)



जेएनएन, दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में रेत चेक पोस्ट पर शुक्रवार देर रात को बाइक से आए कुछ युवकों ने गोलीबारी कर दी। इसमें एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए।

घटना भांडेर अनुभाग के सरसई थाना क्षेत्र स्थित मुस्तरा रेत चेक पोस्ट की है। चेकपोस्ट पर अमर सिंह राजपूत मौजूद था, तभी दो अज्ञात हमलावरों ने उस पर गोली चला दी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा। उसे बचाने पहुंचे एक अन्य कर्मचारी डब्बू को भी गोली लगी।

वहीं, फायरिंग में दो अन्य कर्मचारी घायल हो गए। अस्पताल में अमर सिंह राजपूत को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि डब्बू की हाल गंभीर है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हत्यारोपित और मृतक के बीच रेत के ठेके को लेकर विवाद सामने आया है। आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद के चलते वारदात की गई। बताया गया है कि दो हमलावरों ने अमर ¨सह के सीने में गोली मारी थी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478080