search

आपरेशन मेगाबुरु: चार जवानों की शहादत के जवाब में 17 माओवादियों का सफाया

deltin33 2026-1-23 23:26:29 views 560
  

सारंडा का संघर्ष: आम नागरिकों और जवानों की शहादत का बदला लिया। (फोटो सोर्स: पुलिस)



जागरण संवाददाता, चाईबासा। वर्ष 2025 में माओवादियों के खिलाफ चलाए गए अभियानों में सुरक्षा बलों को जहां चार जवानों की शहादत देनी पड़ी थी, वहीं 2026 की शुरुआत में ही सुरक्षा बलों ने सारंडा के बीहड़ों में बड़ा जवाबी प्रहार करते हुए शीर्ष नक्सली नेता अनल समेत 17 माओवादियों को एक साथ मार गिराया है।

यह कार्रवाई सुनियोजित रणनीति और लंबे धैर्य का परिणाम है। पिछले वर्ष के दौरान सुरक्षा बलों ने माओवादियों को सीमित करने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की थी।

वर्ष 2025 में चाईबासा पुलिस ने 36 माओवादियों को गिरफ्तार किया, जबकि 10 माओवादी सरकार की आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर सरेंडर कर चुके हैं। इसी दौरान सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच छह मुठभेड़ हुई, जिसमें चार माओवादी मारे गए थे।
कायराना हरकत का मुंहतोड़ जवाब

2025 में माओवादियों ने कायराना हरकतें करते हुए 15 आइईडी विस्फोट किए। इन विस्फोटों में चार सुरक्षा जवान शहीद हुए, जबकि 14 जवान घायल हुए। मुठभेड़ों में भी दो जवानों को चोटें आईं।

जंगलों में बिछाए गए आईईडी की चपेट में आने से तीन आम नागरिकों की मौत हुई, जबकि चार नागरिक गंभीर रूप से घायल हुए थे। सुरक्षा बलों ने पूरे वर्ष सघन सर्च अभियान चलाकर जंगलों से 223 आईईडी बरामद किए।

इसके अलावा 12 रेगुलर हथियार, 17 देशी हथियार, 2,132 विस्फोटक, 3,742 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री, 89 स्टीक जिलेटिन, 26 बोतल और सात बॉक्स बरामद किए गए।
सुनियोजित रणनीति से सफलता

माओवादियों के 33 बंकर ध्वस्त किए गए तथा 18,286 डेटोनेटर भी जब्त किए गए। वहीं माओवादी कैंपों से लेवी की 36 लाख 49 हजार रुपये की नकदी भी बरामद की गई।

सुरक्षा बलों ने धैर्य और ठोस रणनीति के तहत हार्डकोर माओवादियों को एक स्थान पर एकत्र होने के लिए मजबूर किया, जिसके परिणामस्वरूप 2026 में ऑपरेशन मेगाबुरु के तहत एक साथ 17 माओवादियों को ढेर किया गया। इसे सारंडा क्षेत्र में माओवादी नेटवर्क के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें- इसलिए दिया \“मेगाबुरु\“ नाम: सारंडा के जंगल में 65 माओवादियों की थी सूचना, मिसिर बेसरा कर रहा है नेतृत्व

यह भी पढ़ें- सारंडा में आपरेशन ‘मेगाबुरु’: 1 करोड़ का इनामी अनल दा समेत 15 माओवादी ढेर, जंगलों से हथियारों का जखीरा बरामद
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478003