search

Silver Price Record: चांदी ने रचा इतिहास, वैश्विक बाजार में पहली बार 100 डॉलर पार; चीन-अमेरिकी ने कैसे बढ़ाई कीमत?

deltin33 2026-1-23 21:57:19 views 1239
  

चांदी ने रचा इतिहास, वैश्विक बाजार में पहली बार 100 डॉलर के पार; अचानक क्यों आई तेजी?



नई दिल्ली| अगर आप चांदी में निवेश करते हैं या खरीदारी का मन बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। क्योंकि चांदी ने ऐतिहासिक छलांग लगाते हुए इतिहास (silver record high) रच दिया है। वैश्विक बाजार में चांदी पहली बार 100 डॉलर (silver price today) प्रति औंस (भारतीय रुपए में 3,24,236 रुपए प्रति किलोग्राम) के पार चली गई। खबर लिखे जाने तक चांदी 100.06 डॉलर पर ट्रेड (silver rate today) कर रही थी और दिनभर में इसमें 3.68 फीसदी का जोरदार उछाल (silver price hike) आया।  
अमेरिकी डॉलर और ग्रीनलैंड सबसे बड़ी वजह

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने बताया कि शुक्रवार को आई तेजी के पीछे सबसे बड़ी वजह अमेरिकी डॉलर का कमजोर पड़ना है। अमेरिका-यूरोप के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, खासकर ग्रीनलैंड से जुड़े मुद्दों और अमेरिकी एसेट्स को लेकर अनिश्चितता ने निवेशकों को रियल एसेट्स की ओर मोड़ा है। नतीजा- कीमती धातुओं में तेज खरीदारी।

यह भी पढ़ें- Gold Price Hike: गोल्ड की ऐतिहासिक छलांग, रिकॉर्ड 5000 डॉलर के इतने करीब पहुंचा; इन 5 वजहों से अचानक आई तेजी?
चांदी में तेजी की बड़ी वजहें क्या हैं?

  • डॉलर कमजोर: डॉलर में नरमी आते ही धातुएं महंगी होती दिखीं
  • मजबूत डिमांड: रिटेल इनवेस्टर्स की खरीदारी तेज
  • शॉर्ट स्क्वीज: शॉर्ट पोजिशन फंसने से कीमतों में अचानक उछाल
  • चीन के एक्सपोर्ट कंट्रोल: सप्लाई टाइट होने का डर
  • सेफ-हेवन ट्रेंड: जियोपॉलिटिकल अनिश्चितता में चांदी की मांग बढ़ी

फेड पॉलिसी से भी मिला सपोर्ट

बाजार को उम्मीद है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व फिलहाल ब्याज दरें होल्ड रख सकता है, लेकिन 2026 में दो बार रेट कट की संभावना को कीमतों में शामिल किया जा रहा है। अगर फेड का रुख नरम (dovish) रहता है, तो चांदी को और सपोर्ट मिल सकता है।
आगे निवेशकों के लिए क्या संकेत?

  • शॉर्ट टर्म में उतार-चढ़ाव तेज रह सकता है
  • लंबी अवधि में रियल एसेट्स की मांग बनी रह सकती है
  • ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली का जोखिम भी मौजूद


एक्सपर्ट्स के मुताबिक, डॉलर की कमजोरी और मजबूत मांग के माहौल में चांदी फिर से निवेशकों की पसंद बनती दिख रही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477997