search

लखनऊ में घरेलू विवाद से उजड़े तीन परिवार, युवकों के सुसाइड से राजधानी में हड़कंप

deltin33 2026-1-23 21:27:27 views 705
  



जागरण संवाददाता, लखनऊ। शहर के अलग-अलग इलाकों में घरेलू विवाद के बाद तीन लोगों ने फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना के बाद पुलिस ने छानबीन की लेकिन मौके से कोई सुसाइड नहीं मिला है। परिवार ने भी फिलहाल तीनों मामलों में कोई आरोप नहीं लगाए हैं।

ठाकुरगंज के मोहिनी पुरवा निवासी 30 वर्षीय दिलीप वर्मा राज मिस्त्री थे। वह पत्नी माधुरी के साथ रहते थे। शुक्रवार की दोपहर उन्होंने अपने घर में दुपट्टे से पंखे में फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। उनका शव कमरे में फंदे से लटका मिला।

परिवारजन की सूचना पर पुलिस ने छानबीन की है लेकिन परिवार ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं। प्रारंभिक जांच में पत्नी से विवाद और मारपीट के बाद आत्महत्या करने की बात सामने आई है। अयोध्या रोड के अजय नगर निवासी 25 वर्षीय अखिलेश का गुरुवार की शाम पत्नी महिमा से विवाद हो गया था।

इसके बाद वह सोने चला गया। सुबह काफी देर तक नहीं उठा तो पत्नी जगाने गई। कमरे में उसका शव पंखे में दुपट्टे से बने फंदे में लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर छानबीन शुरू की है।
पत्नी के मायके जाने पर युवक ने दी जान

माल के भीम टोला निवासी 25 वर्षीय मिथलेश ने शुक्रवार को घर में दुपट्टे का फंदा बनाकर जान दे दी। परिवारजन ने बताया कि 15 दिन पहले किसी बात को लेकर उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई थी।

पत्नी सोनिका नाराज होकर मायके चली गई थी। शुक्रवार को मिथलेश उसे लेने ससुराल गया था लेकिन पत्नी ने आने से इंकार कर दिया। इससे आहत मिथलेश ने घर लौटकर आत्महत्या कर ली।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477988