search

रेलवे को-ऑपरेटिव सोसाइटी में पिछले दरवाजे से नियुक्त 17 कर्मचारी बर्खास्त, चेयरमैन ने थमाया नोटिस

Chikheang 2026-1-23 19:57:00 views 821
  

फाइल फोटो।


जागरण संवाददाता, जमशेदपुर । दक्षिण पूर्व, दक्षिण पूर्व मध्य और ईस्ट कोस्ट रेलवे इम्प्लाईज को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड, जिसे अर्बन बैंक कहा जाता है, ने शुक्रवार को कार्रवाई की है। बैंक ने नियमों को ताक पर रखकर नियुक्त किए गए 17 कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है।   
कोर्ट और रजिस्ट्रार के आदेशों की हुई थी अवहेलना   सहकारिता मंत्रालय, नई दिल्ली से हरी झंडी मिलने के बाद बैंक के चेयरमैन एसपी सिंह के हस्ताक्षर से सभी संबंधित कर्मचारियों को बर्खास्तगी का नोटिस थमा दिया गया है। अर्बन बैंक के पूर्व बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का कार्यकाल 2015 में ही समाप्त हो गया था।    उस समय केंद्रीय को-ऑपरेटिव रजिस्ट्रार ने आदेश जारी कर पूर्व बोर्ड को किसी भी प्रकार के नीतिगत निर्णय लेने या नई नियुक्तियां करने पर रोक लगा दी थी।    इसके अलावा, मुंबई हाईकोर्ट सहित अन्य राज्यों की अदालतों ने भी आदेश दिया था कि कार्यकाल समाप्त होने के बाद निवर्तमान बोर्ड कोई नई भर्ती नहीं कर सकता है। बावजूद इसके, पूर्व बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने अदालती आदेशों और नियमों की अनदेखी करते हुए अपने सगे-संबंधियों को पिछले दरवाजे (बैक डोर) से बैंक के रिक्त पदों पर नियुक्त कर दिया था।   
संतोषजनक जवाब न मिलने पर गिरी गाज बर्खास्तगी की यह प्रक्रिया अचानक नहीं हुई है। अर्बन बैंक प्रबंधन ने इससे पहले सभी 17 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस (Show Cause Notice) जारी किया था।    उनसे 15 दिनों के भीतर जवाब मांगा गया था कि उनकी नियुक्ति को क्यों न रद कर दिया जाए। कर्मचारियों द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाए गए, जिसके बाद बैंक ने उन्हें सेवामुक्त करने का फैसला लिया।   
पूर्व डायरेक्टर्स भी जांच के घेरे में इस मामले में केवल कर्मचारियों पर ही नहीं, बल्कि उन पूर्व डायरेक्टर्स पर भी कार्रवाई की तलवार लटक रही है, जिन्होंने ये अवैध नियुक्तियां की थीं। वर्तमान में फॉरेंसिक ऑडिट टीम द्वारा बैंक के दस्तावेजों की जांच की जा रही है।    भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद के इस मामले में दोषियों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस आदेश के बाद कर्मचारियों में दहशत का माहौल है।   
इन कर्मचारियों की हुई बर्खास्तगी

विभिन्न मंडलों से बर्खास्त किए गए कर्मचारियों की सूची इस प्रकार है:  

  •     आद्रा: किशन कुमार सहिस, निखिल बाउरी।  
  •     बिलासपुर: गुड़ला भमसी कुमार, शेख नासिर, सुमित लालपुरे, जी गणेश, प्रशांत कुमार यादव।
  •     खड़गपुर: अर्नब गुप्ता, सौविक घोष।
  •     खोरदा रोड: अभिषेक मंगाराज, ऋषभ पातसाहनी।
  •     नागपुर: हंस कुमार संतोष मेसराम, सुनील ओम प्रकाश मेसराम।
  •     रायपुर: जय कुमार डोंगरे।
  •     रांची: स्वरूप कुमार मंडल, शैलेंद्र कुमार सिंह।
  •     संबलपुर: मंदन मोहन दुर्गा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169102