search

बदलापुर में शिवसेना पार्षद की पिटाई, भाजपा नेता पर लगाया आरोप

deltin33 2026-1-23 15:57:12 views 1144
  

बदलापुर में शिवसेना पार्षद हेमंत चतुर पर हुआ हमला। (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर शहर में बीजेपी के एक पदाधिकारी और उसके साथियों ने कथित तौर पर शिवसेना के एक पार्षद की पिटाई की। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह हमला तब हुआ जब शिवसेना पार्षद हेमंत चतुर गुरुवार को सोनिवाली इलाके में एक माघी गणपति पंडाल में गए थे।
बदलापुर में शिवसेना पार्षद हेमंत चतुर पर हुआ हमला

पार्षद के साथियों ने आरोप लगाया है कि बीजेपी पदाधिकारी तेजस उर्फ बंटी म्हस्कर और उसके 20 से 25 समर्थकों ने कहा-सुनी के बाद कथित तौर पर चतुर पर हमला किया।

इस हमले में चतुर को गंभीर चोटें आईं और उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर है।

घटना का एक CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आया है। अधिकारी ने बताया कि FIR दर्ज कर ली गई है। घटना में शामिल सभी लोगों की पहचान करने के लिए CCTV फुटेज की जांच की जाएगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477991