search

लूथरा ब्रदर्स के 8 ठिकानों पर ED का छापा, गोवा नाइटक्लब अग्निकांड में लिया एक्शन

LHC0088 2026-1-23 14:27:07 views 1257
  

लूथरा ब्रदर्स के ठिकानों पर ईडी ने मारा छापा (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गोवा नाइटक्लब में आग लगने की घटना के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। इसके तहत ईडी ने आज शुक्रवार, 23 जनवरी को लूथरा ब्रदर्स के गोवा, दिल्ली और हरियाणा स्थित ठिकानों पर छापामारी की है।

गोवा के नाइटक्लब के मालिकों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया गया है। यहां पिछले साल दिसंबर में एक भीषण आग में 25 लोगों की जान गई थी।
लूथरा ब्रदर्स के ठिकानों पर ED का छापा

अधिकारियों ने बताया, ईडी करीब आठ-नौ जगहों पर तलाशी कर रही है। इसमें दिल्ली के किंग्सवे कैंप में स्थित सौरभ और गौरव लूथरा भाइयों और सह-मालिक अजय गुप्ता के ऑफिस और रिहायशी ठिकाने शामिल हैं। इसके अलावा गुरुग्राम (हरियाणा) के तत्त्वम विला में भी छापामारी जारी है।

गोवा में सरपंच रोशन रेडकर और पंचायत सचिव रघुवीर बागकर के घरों में भी ईडी की टीम घुस चुकी है। ईडी अधिकारियों के मुताबिक, रोशन रेडकर और रघुवीर बागकर पर क्लब के लिए अवैध ट्रेड लाइसेंस और NOC जारी करने में मदद करने का आरोप है।

ईडी के अधिकारी ब्रिटिश नागरिक सुरिंदर कुमार खोसला के ठिकानों पर भी पहुंच गए हैं। सुरिंदर कुमार भी क्लब के मालिकों में से एक हैं। इन पर भी मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई संघीय जांच एजेंसी द्वारा प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज करने के बाद की जा रही है।
नाइटक्लब में 25 लोगों की मौत

गोवा के अरपोरा गांव के नाइटक्लब में आग 6 दिसंबर, 2025 को लगी थी। यहां एक डांस पार्टी चल रही थी। इस घटना में 25 लोगों की मौत के साथ ही 50 लोग घायल हो गए थे।

लूथरा ब्रदर्स इस घटना के कुछ घंटे बाद देश छोड़कर थाईलैंड चले गए थे। लेकिन, 17 दिसंबर 2025 को ही उन्हें भारत डिपोर्ट कर दिया गया और वे फिलहाल गोवा पुलिस की हिरासत में हैं।

यह भी पढ़ें- बिहार-बंगाल व नेपाल सीमा का संगम बनेगा \“सेफ जोन\“, गलगलिया में बनेगा आधुनिक इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट

यह भी पढ़ें- लंबे समय से झांसी में जमे CGST के अधिकारियों ने कई व्यापारियों से ली थी रिश्वत
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166986