search

हिसाब करने गई पूजा फिर कभी घर नहीं लौटी, पार्टनर ने ही मफलर से गला घोंटकर जंगल में दफनाया

Chikheang 2026-1-23 11:56:44 views 1261
  

प्रतीकात्‍मक च‍ित्र



जागरण संवाददाता, बरेली। 12 जनवरी से लापता इवेंट मैनेजमेंट का काम करने वाली युवती की हत्या कर दी गई। उसका शव रिठौरा के जंगलों में दफना दिया गया। पुलिस ने तमाम सीसीटीवी फुटेज गंगेले इसके बाद आरोपित की जानकारी हो सकी। उसी की निशानदेही पर शव को बरामद किया गया है।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या कैसे की गई? रिपोर्ट से स्पष्ट होगा। हत्या का कारण अभी सामने नहीं आ सका है।बारादरी के मुहल्ला दुर्गानगर निवासी पूजा 12 जनवरी की दोपहर घर से निकली थी। वह शादी, पार्टी में इवेंट मैनेजमेंट का काम करती थी। पुलिस के मुताबिक पूजा के साथ पार्टनरशिप में रिठौरा का भी एक युवक काम करता था।

पूजा का अक्सर इसी के साथ आना जाना रहता था। 12 जनवरी की दोपहर भी पूजा इसी युवक से हिसाब करने घर से निकली और फिर वापस नहीं लौटी। पुलिस ने तमाम सीसीटीवी फुटेज खंगाल तो पता लगा कि घटना के दिन पूजा उसी के साथ थी पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की तो उसने पुलिस को घूमने का प्रयास किया।

जब पुलिस ने शक्ति से पूछा तो वह टूट गया। उसने बताया कि लेनदेन को लेकर दोनों में विवाद हो गया था, जो इतना बढ़ गया कि उसने गुस्से में आकर पूजा की मफलर से गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने पूजा का शव रूठौरा के जंगल से एक गड्ढे से निकाला है।




यह भी पढ़ें- आधी रात को बरेली में \“गैंगवार\“ जैसे हालात: SOG टीम को चोर समझकर गांव वालों ने घेरा, जान बचाकर भागे सिपाही
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169176