search
 Forgot password?
 Register now
search

Rain In UP: पश्चिमी यूपी में बेमौसम बारिश से बढ़ी ठंड, तापमान में गिरावट

LHC0088 Yesterday 10:56 views 661
  

मेरठ ठंड मे बदला मौसम होती बारिश। जागरण  



जागरण संवाददाता, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। आज पश्चिमी यूपी में बेमौसम बारिश से तापमान में गिरावट आई है। अमरोहा, बागपत, मुरादाबाद, संभल, सहारनपुर और शामली में शुक्रवार को मौसम ने करवट बदली। सुबह से ही न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच शीतलहर के साथ बूंदाबांदी होने लगी, जिससे एक बार फिर सर्दी बढ़ गई।

अमरोहा में शुक्रवार को मौसम ने करवट बदली। सुबह से ही न्यूनतम 10 डिग्री तथा अधिकतम 17.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच शीतलहर के साथ बूंदाबांदी होने लगी। जिससे एक बार फिर सर्दी बढ़ गई। पिछले पांच दिन से लगातार मौसम सुहावना था।

सुबह ही सूरज निकलने से लोगों को सर्दी से राहत मिल रही थी। परंतु शुक्रवार को मौसम ने पलटी मारी और सुबह से ही न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के बीच शीत लहर चलने के साथ घने बदली छा गए। हल्की बूंदाबांदी भी शुरू हो गई। रुक रुक कर फुहार पड़ती रही। अचानक मौसम बदलने से लोग एक बार फिर हीटर व अलाव का सहारा लेते दिखे। मौसम विभाग के अनुसार जिले में शनिवार को भी यही हालात बने रह सकते हैं।

बागपत में बरसात से ठंड बढ़ी, फसलों को फायदा

गुरुवार की रात अचानक मौसम बदलने से तेज हवा चली। फिर शुक्रवार की तड़के बरसात शुरू हो गई। इससे जहां ठंड में बढ़ोतरी हुई वहीं फसलों के लिए लाभदायक है। पिछले कई दिन से तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने से लोगों को कड़ाके की ठंड से काफी राहत मिल गई थी। मगर अब शुक्रवार की सुबह हवा के साथ बरसात होने से तापमान में फिर गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 5 तथा अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे लोगों पर फिर ठंड की मार पड़ने लगी।

इस बेमौसम बरसात के कारण सड़कों पर कीचड़ हो गई। गौशाला में भी कीचड़ होने से पशुओं को परेशानी हो रही है। गन्ना कटाई का काम थम गया। गन्ना ढुलाई प्रभावित हो रही है। इससे चीनी मिलों के सामने नो केन की स्थिति बन सकती है। यह बरसात गेहूं तथा सब्जियों की फसल के लिए अच्छी मानी जा रही है। जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव ने बताया कि बरसात से जहां गेहूं की फसल को पानी मिलेगा वहीं ठंड बढ़ने से गेहूं के पौधों की ग्रोथ बढ़ेगी।

वसंत पंचमी पर मौसम ने ली अंगड़ाई, बादल छाए बूंदाबांदी की संभावना

मुरादाबाद में वसंत पंचमी के दिन मौसम ने करवट ली। पूर्वानुमान के अनुसार बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और तेज हवा चलने से मौसम में गलन और ठिठुरन बढ़ गई। धूप बादलों के आगोश में छिपी रही, जिससे लोगों को ठंड का एहसास हुआ। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है।

  

मेरठ ठंड मे बदला मौसम होती बारिश। जागरण

  

संभल में बादलों की घेराबंदी, बूंदाबांदी से बढ़ी सर्दी

वर्तमान में जनपद में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और कुछ स्थानों पर हल्की-हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई है, जिससे वातावरण में नमी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से आज हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। पूरब दिशा से चल रही ठंडी हवाओं के कारण सर्दी का एहसास और तेज हो गया है। बादल, बूंदाबांदी और हवाओं के संयुक्त प्रभाव से लोगों को ठंड का अधिक अनुभव हो रहा है।

बूंदाबांदी से बदला मौसम का मिजाज, फसलों के लिए फायदेमंद  

सहारनपुर में हल्की बूंदाबांदी के चलते मौसम का मिजाज बदल गया है शुक्रवार की सुबह 4:00 बजे से बूंदाबांदी होनी शुरू हो गई थी। पिछले चार दिनों से सुबह का शाम में ठंड हो रही थी जबकि दोपहर में थी धूप निकल रही थी।धूप में तेज गर्मी का एहसास भी होना शुरू हो गया था। गुरुवार को भी तेज धूप निकली थी लेकिन इतने दिनों के मुकाबले जल्दी चली गई थी।

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, वेस्ट यूपी में बूंदाबांदी; 15 जिलों में अगले कुछ घंटों में बारिश के आसार

शुक्रवार की सुबह 4:00 बजे के करीब आसमान में बदल कड़कने लगे और बूंदाबांदी शुरू हो गई। हल्की बूंदाबांदी से गेहूं की फसल को फायदा होगा। वही बारिश ने फिर से सर्दी का अहसास करा दिया है। बूंदाबांदी होने से किसानों के चेहरों पर भी खुशी नजर आ रही हैं। वर्षा होने से एक बार फिर से तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

शामली में बेमौसम बरसात से तापमान में गिरावट, फसलों को फायदा

शुक्रवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। पिछले तीन दिनों से खिली धूप के कारण लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिल रही थी और मौसम में गर्माहट महसूस की जा रही थी, लेकिन आज सुबह चार बजे से शुरू हुई वर्षा ने एक बार फिर ठिठुरन बढ़ा दी है। रुक-रुक कर हो रही इस लगातार वर्षा ने जहां तापमान में भारी गिरावट दर्ज की है।

वहीं शहर के मुख्य नाले की सफाई न होने के कारण जलभराव की समस्या बन सकती है। जिले में आठ रेलवे के अंडरपास में भी पानी जमा होना शुरू हो गया है। यदि दिनभर ऐसे ही वर्षा चलती रही तो जलभराव हो सकता है। जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। हालांकि बरसात के कारण फसलों को फायदे मिला।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
154877

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com