search

गैंगस्टर रवि पुजारी मुंबई में गिरफ्तार, कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा से मांगी थी 50 लाख रुपये की रंगदारी

deltin33 2026-1-23 09:26:20 views 568
  

मुंबई में गिरफ्तार हुआ गैंगस्टर रवि पुजारी (फोटो-सोशल मीडिया)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी लिजेल डिसूजा से जबरन वसूली के आरोप में गैंगस्टर रवि पुजारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गैंगस्टर ने आठ साल पहले 2018 में रेमो डिसूजा से 50 लाख रुपये की डिमांड की थी।

गैंगस्टर रवि पुजारी पांच साल पहले सेनेगल से डिपोर्ट किए जाने के बाद से जेल में था। हालांकि, इस मामले में अब तक पुजारी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गुरुवार, 22 जनवरी को उसे एस्प्लेनेड कोर्ट में पेश किया और कोर्ट ने 27 जनवरी तक उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
रेमो डिसूजा से मांगी 50 लाख रुपये की रंगदारी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पुजारी ने सत्येंद्र त्यागी के कहने पर डिसूजा परिवार को धमकी दी थी। सत्येंद्र त्यागी का नाम पहले भी इस मामले में आरोपी के तौर पर सामने आ चुका है।

गैंगस्टर रवि पुजारी ने अक्टूबर 2016 से फरवरी 2018 के बीच कई बार रेमो डिसूजा, उनकी पत्नी और उनके मैनेजर को फोन करके धमकी दी। पुजारी ने कथित तौर पर डिसूजा पर फिल्म \“डेथ ऑफ अमर\“ को जल्दी रिलीज करने के लिए दबाव बनाने की कोशिश की और मामले को सुलझाने के लिए 50 लाख रुपये की मांग की।
क्या है पूरा मामला?

2018 में रेमो डिसूजा और सत्येंद्र त्यागी के बीच \“अमर मस्ट डाई\“ नाम की एक फिल्म को लेकर एग्रीमेंट हुआ था। लेकिन बाद में इस फिल्म के राइट्स और पैसे को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।

सत्येंद्र त्यागी ने दावा किया कि उन्होंने इस फिल्म में इन्वेस्ट किया है। साथ ही त्यागी ने रेमो डिसूजा पर पांच करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाया।

इसके बाद, पुजारी ने कथित तौर पर डिसूजा और उनके मैनेजर को धमकी देना शुरू कर दिया और उनसे 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। अब इस मामले में करीब आठ साल बाद गैंगस्टर रवि पुजारी की गिरफ्तारी हुई है।

यह भी पढ़ें- मुंबई में सामान्य वर्ग की महिला होगी मेयर, शिवसेना (यूबीटी) ने किया विरोध

यह भी पढ़ें- मुंबई स्टेशन के CCTV से होगी महिला की पहचान, साईं मंदिर के पास मिला था अधजला शव
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477988