search

Jharkhand Weather: झारखंड के लोगों को ठंडी से राहत, गुमला रहा सबसे ठंडा; देखें IMD का अपडेट

Chikheang 2026-1-23 07:26:19 views 929
  

झारखंड के लोगों को ठंड से राहत। (जागरण)



जागरण संवाददाता, रांची/कांके। राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

इस संबंध में मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान में बताया गया कि 24, 25, 26 और 27 जनवरी को तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। इसके बाद ठंड से राहत मिलने की संभावना है।

हालांकि, 23 जनवरी को न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है लेकिन इसके बाद अगले तीन चार दिनों तक तापमान में वृद्धि होगी।

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया तापमान में यह उतार-चढ़ाव सेहत के लिए भी खतरनाक है, विशेषकर बच्चे और बुजुर्गों के लिए यह मौसम में उतार चढ़ाव विषम साबित हो सकता है। वहीं, शहरी क्षेत्र में खिली धूप ने आमजनों को राहत दी है। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहा।

राज्य में कहीं-कहीं पर हल्के और मध्यम दर्जे का कोहरा देखा गया। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस गुमला का रिकॉर्ड किया गया।

वहीं, कांके का 6.4 डिग्री सेल्सियस जबकि, राजधानी रांची का अधिकतम 25.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले दो दिनों तक ठंड का असर देखने को मिलेगा इसके बाद ही कुछ राहत मिलेगी।
अगले चार दिन राजधानी का इतना रहेगा तापमान :

  • 23 जनवरी : अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस
  • 24 जनवरी : अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस
  • 25 जनवरी : अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस
  • 26 जनवरी : अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस

कांके में ठंड का सितम बरकरार, तापमान में और गिरावट

कांके क्षेत्र में ठंड का असर लगातार बना हुआ है। बीते 24 घंटे के दौरान कांके में न्यूनतम तापमान गिरकर 6.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जबकि अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में आई गिरावट से सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ गई है।

मौसम विभाग के अनुसार इस अवधि में वर्षा शून्य (0.0 मिमी) रही। वहीं, 1.4 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हल्की ठंडी हवा ने ठंड के एहसास को और तेज कर दिया। सुबह-शाम शीतलहर जैसे हालात के कारण लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेने को मजबूर हैं।

खासकर बुजुर्गों और बच्चों को ठंड से बचाव की सलाह दी जा रही है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक ठंड का यह दौर जारी रह सकता है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169102