search

पश्चिमी चंपारण में बाढ़ के पानी में बही तीन किशोरियां, दो सगी बहनों की मौत

Chikheang 2025-10-6 00:06:30 views 1250
  प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)





संवाद सूत्र, सिकटा। लगातार बारिश के बाद आई बाढ़ में रविवार की सुबह भवानीपुर की दो सगी किशोरी बहनें बाढ़ के तेज बहाव में बह गई, जिससे उनकी मौत हो गई।

दोनों एक साथ मवेशियों के लिए चारा लाने जा रही थी। इसी बीच टूटी हुई सड़क पर बह रहे तेज पानी के बहाव में बह गई। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। जो जहां थे, वहीं से दौड़ दोनों किशोरियों की तलाश की। काफी मशक्कत के बाद दोनों को पानी से निकाला जा सका। तब तक दोनों मर चुकी थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



मृतकों की पहचान भवानीपुर के निवासी शेख आलम की पुत्री रॉबिन खातून (16) व रुबाना खातून (14) के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर सिकटा थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल बेतिया भेज दिया है।

ग्रामीणों ने बताया कि मृतकों समेत तीन किशोरी चारा काटने जा रही थी। उसी दौरान तीनों पानी में बह गई, जिसमें ग्रामीणों ने तैयब मियां की ग्यारह वर्षीय पुत्री हुसने आरा खातून को निकाल लिया। वह सही सलामत है। जबकि दो सगी बहनों की मौत पानी से निकालने से पहले हो गई थी।



मृत किशोरियां पांच बहनों में सबसे छोटी व दो भाईयों में एक से छोटी थी। बड़ी तीन बहनों की शादी हो चुकी है। थानाध्यक्ष नीतिश कुमार मौर्य ने बताया कि पानी में डूबकर दो किशोरियों की मौत हो गई, उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953