Karwa Chauth 2025: करवा चौथ का धार्मिक महत्व  
 
  
 
  
 
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, शुक्रवार 10 अक्टूबर को करवा चौथ है। यह पर्व हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर विवाहित महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। इस व्रत के पुण्य-प्रताप से व्रती के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही पति दीर्घायु होता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें  
 
    
 
  
 
इस साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर शिववास योग (Karwa Chauth 2025) समेत कई मंगलकारी संयोग बन रहे हैं। इन योग में करवा माता की पूजा करने से व्रती को मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी। अगर आप भी मनचाहा वरदान पाना चाहती हैं, तो करवा चौथ के दिन पूजा के समय इन मंत्रों का जप अवश्य करें।  
 
  
करवा चौथ के मंत्र  
 
करकं क्षीरसंपूर्णा तोयपूर्णमयापि वा।  
 
ददामि रत्नसंयुक्तं चिरंजीवतु मे पतिः॥  
 
इति मन्त्रेण करकान्प्रदद्याद्विजसत्तमे।  
 
सुवासिनीभ्यो दद्याच्च आदद्यात्ताभ्य एववा।।  
 
एवं व्रतंया कुरूते नारी सौभाग्य काम्यया।  
 
सौभाग्यं पुत्रपौत्रादि लभते सुस्थिरां श्रियम्।।  
 
देहि सौभाग्यं आरोग्यं देहि मे परमं सुखम।  
 
रूपं देहि, जयं देहि, यशो देहि द्विषो जहि।।  
 
  
 
2. मम सुख सौभाग्य पुत्र-पौत्रादि सुस्थिर  
 
श्री प्राप्तये करक चतुर्थी व्रतमहं करिष्ये।  
 
3. \“ऊँ अमृतांदाय विदमहे कलारूपाय धीमहि तत्रो सोम: प्रचोदयात\“  
 
4. नमः शिवायै शर्वाण्यै सौभाग्यं संतति शुभाम्।  
 
प्रयच्छ भक्तियुक्तानां नारीणां हरवल्लभे॥  
 
5. कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम् ।  
 
सदा बसन्तं हृदयारबिन्दे भबं भवानीसहितं नमामि ।।  
राशि अनुसार मंत्र जाप  
  
 - मेष राशि की महिलाएं करवा चौथ के दिन \“ॐ रुद्रनाथ नमः और \“ॐ श्री गौर्यै नमः\“ मंत्र का जप करें। 
 
  - वृषभ राशि की महिलाएं पूजा करते समय\“ॐ नटराज नमः और ॐ विश्वरूपिण्यै नमः\“ मंत्र का जप करें। 
 
  - मिथुन राशि की महिलाएं करवा चौथ के दिन\“ॐ चंद्रमोली नमः एवं ॐ शांभव्यै नमः\“ मंत्र का जप करें। 
 
  - कर्क राशि की महिलाएं पूजा करते समय \“ॐ चंद्रधारी नमः एवं ॐ सर्वमङ्गलायै नमः\“ मंत्र का जप करें। 
 
  - सिंह राशि की महिलाएं करवा चौथ पर \“ॐ कैलाश पति नमः एवं ॐ महेश्वर्यै नमः\“ मंत्र का जप करें। 
 
  - तुला राशि की महिलाएं पूजा के समय \“ॐ ज्योतिलिंग नमः एवं ॐ पार्वत्यै नमः\“ मंत्र का जप करें। 
 
  - वृश्चिक राशि की महिलाएं करवा चौथ पर \“ॐ उमापति नमः एवं ॐ दुर्गायै नमः\“ मंत्र का जप करें। 
 
  - धनु राशि की महिलाएं पूजा करते समय\“ॐ गोरापति नमः एवं ॐ सरस्वत्यै नमः\“ मंत्र का जप करें। 
 
  - मकर राशि की महिलाएं पूजा करते समय \“ॐ ओंकारेश्वर नमः एवं ॐ हिरण्मय्यै नमः\“ मंत्र का जप करें। 
 
  - कुंभ राशि की महिलाएं करवा चौथ पर \“ॐ नीलकंठ नमः एवं ॐ अम्बिकायै नमः\“ मंत्र का जप करें। 
 
  - मीन राशि की महिलाएं सुख पाने के लिए \“ॐ महाकालेश्वर नमः एवं ॐ कल्याण्यै नमः\“ मंत्र का जप करें। 
 
    
 
यह भी पढ़ें- Karwa Chauth 2025 Daan: करवा चौथ पर राशि के हिसाब से करें इन चीजों का दान, मिलेगा अखंड सौभाग्य का वरदान  
 
  
 
यह भी पढ़ें- Karwa Chauth 2025 Daan: करवा चौथ पर राशि के हिसाब से करें इन चीजों का दान, मिलेगा अखंड सौभाग्य का वरदान  
 
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है। |