search

20 राज्यों में भी मनाया जाएगा यूपी दिवस: उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य दिल्ली, ब्रजेश पाठक गांधीनगर में रहेंगे मौजूद

cy520520 2026-1-23 00:26:20 views 600
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर अन्य राज्यों में भी यूपी दिवस का आयोजन किया जाएगा। इन आयोजनों में राज्य सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर शामिल होने के लिए जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारी दी गई। इनमें दोनों उपमुख्यमंत्री सहित 20 नाम शामिल हैं। ये सभी वहां उत्तर प्रदेश की उपलब्धियों और सरकार के कार्यों की जानकारी देंगे।

सूची के अनुसार, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य नई दिल्ली और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक गांधीनगर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना मुंबई, सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव गुवाहाटी, राज्य सभा सदस्य डा. दिनेश शर्मा जयपुर, राज्य सभा सदस्य डा. लक्ष्मीकांत बाजपेई रांची, विधान परिषद सदस्य महेंद्र सिंह भोपाल, सांसद राजकुमार चाहर व राजकुमार सांगवान चंडीगढ़ मौजूद रहेंगे।

इसके अलावा, सांसद शशांक मणि बेंगलुरु, सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि जम्मू, सांसद कंवर सिंह शिमला, सांसद रवि किशन पटना, सांसद अनुराग शर्मा हैदराबाद, सांसद रमेश अवस्थी रायपुर, राज्य सभा सदस्य दर्शना सिंह पणजी, सांसद आनंद गोंड भुवनेश्वर, विधान परिषद सदस्य अवनीश पटेल अमरावती, विधान परिषद सदस्य मोहित बेनिवाल चेन्नई और राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष देहरादून में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगी।

यह भी पढ़ें- गणतंत्र दिवस पर 51 जिलों में मंत्री फहराएंगे तिरंगा, CM योगी-डिप्टी सीएम लखनऊ में, केशव प्रसाद प्रयागराज में करेंगे झंडारोहण

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश दिवस पर अमित शाह मुख्य अतिथि; 24 जनवरी को लखनऊ में राज्य स्तरीय समारोह, मंत्रियों की लगाई गई ड्यूटी
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164588