search

Diwali 2025: देहरादून में खुले में बिकेंगे पटाखे या नहीं? आज होगा तय

LHC0088 2025-10-8 20:36:37 views 1270
  भीड़भाड़ में बिक्री पर निगरानी । प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर







जागरण संवाददाता, देहरादून। दीपावली पर शहर में पटाखों की बिक्री इस बार भीड़-भाड़ वाले इलाकों व तंग गलियों में बने गोदाम में पहले की तरह होगी या फिर खुले मैदानों में, इस पर बुधवार को निर्णय हो सकता है। जिला प्रशासन ने पटाखा बिक्री को लेकर व्यापारियों की बुधवार को बैठक बुलाई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सोमवार को भी जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर प्रशासन ने इस संबंध में व्यापारियों की बैठक बुलाई थी, लेकिन व्यापारी कम संख्या में पहुंचे थे, जिस कारण बैठक नहीं हो सकी थी। इसलिए बुधवार को दोबारा बैठक बुलाई गई है।



बता दें कि दीपावली पर पटाखों की बिक्री के कारण हर वर्ष आग लगने जैसी घटनाएं मुख्य बाजार या सड़कों पर सामने आती हैं। पिछले वर्ष भी आइएसबीटी के पास सहारनपुर रोड पर पटाखा गोदाम में भीषण आग लग गई थी।

इसके अलावा शहर के भीड़-भाड़ वाले इलाकों धामावाला, कांवली रोड, आढ़त बाजार, देहराखास और धर्मपुर, करनपुर आदि क्षेत्रों में भी आग लगने की घटनाएं सामने आती रही हैं। ऐसे में इस बार जिला प्रशासन ने पटाखों की बिक्री गोदाम या दुकान से न कराकर खुले मैदान में कराने की तैयारी की है। प्रशासन अलग-अलग इलाकों में मैदान भी चिह्नित करेगा, ताकि सुरक्षित माहौल में पटाखों की बिक्री हो सके।



अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जय भारत सिंह के अनुसार, शहर के पूरब, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण भाग में अलग-अलग बड़े मैदानों को चिह्नित किया जा रहा है। पटाखा व्यापारियों की बैठक दोबारा बुलाई गई है। जिलाधिकारी के साथ पटाखा बिक्री के लिए मैदान के प्रस्ताव पर चर्चा करने के बाद निर्णय लिया जाएगा। भीड़-भाड़ वाली जगहों पर पटाखा बिक्री करने वालों पर भी निगरानी की जाएगी और चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138