search

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत संवर रहा चिलबिला जंक्शन, बन रहा पोर्टिको व प्रवेश द्वार, यात्रियों को होगी सुविधा

deltin33 2026-1-22 15:57:00 views 812
  

प्रतापगढ़ चिलबिला जंक्शन का नवीनीकरण हो रहा है, इससे यात्रियों को सुविधा होगी।



संसू, जागरण, प्रतापगढ़। चिलबिला जंक्शन पर पोर्टिको और प्रवेश द्वार का निर्माण शुरू हो गया है। चिलबिला बाजार में प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर बनने वाले जंक्शन के प्रवेश द्वार और पोर्टिको से जंक्शन की तस्वीर बदली-बदली नजर आएगा। इससे यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।
कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का होता है ठहराव

चिलबिला जंक्शन पर फुट ओवरब्रिज, एलईडी स्क्रीन के साथ ही प्लेटफार्म को भी विस्तार दिया गया है। प्रतापगढ़ जंक्शन से होकर संचालित अप-डाउन 41 ट्रेनें गुजरती हैं। इंटरसिटी लखनऊ, जनता एक्सप्रेस, पीआरएल का ठहराव होता है। व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों की मांग पर लंबे रूट की ट्रेनों के ठहराव की भी कवायद है।
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत संवर रहा जंक्शन

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर विकास कार्य प्रगति पर है। इसी योजना के तहत चिलबिला जंक्शन की भी तस्वीर बदलने की पहल है। चिलबिला जंक्शन पर अब प्रवेश की भी पहल है। जंक्शन के पूर्वी छोर पर प्रवेश द्वार व पोर्टिको बनाया जा रहा है। प्रवेश द्वार की ऊंचाई 22 फीट होगी और चौड़ाई 27 फीट रहेगा। पोर्टिको 35 फीट लंबा, 27 फीट चौड़ा और 21 फीट ऊंचा होगा।
बाहर के लोगों को जंक्शन पहुंचने में आसानी होगी

फरवरी में दोनों ही निर्माण पूरे हो जाएंगे। इससे यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। अभी तक प्रवेश द्वार न होने से बाहरी लोगों को जंक्शन तक पहुंचने में असुविधा होती थी। उन्हें पूछना पड़ता था। डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर मकसूद आलम ने बताया कि एंट्री गेट और पोर्टिको दोनों कार्य प्रगति पर है।

यह भी पढ़ें- Pratapgarh Police Encounter : पुलिस की गोली से गोवंश चोरी का आरोपित बदमाश घायल, साथी फरार

यह भी पढ़ें- एयरक्राफ्ट के तालाब में गिरने के बाद कोई बोला धमाका हुआ, किसी ने कहा राकेट जैसी थी आवाज....
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478036