search

सोनभद्र में पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, एक तस्कर गिरफ्तार

LHC0088 2025-10-8 20:36:32 views 1280
  पुलिस टीम ने संयुक्त अभियान में मुठभेड़ के दौरान एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया है।





जागरण संवाददाता, सोनभद्र। जनपद की चार थानों की पुलिस टीम ने संयुक्त अभियान में मुठभेड़ के दौरान एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक देसी तमंचा, एक जिंदा कारतूस और नौ गायों तथा पांच बछड़ों को भी बरामद किया है। यह सफलता सदर क्षेत्राधिकारी राज सोनकर के निर्देशन में प्राप्त हुई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आज सुबह भोर में लगभग 4:20 बजे रामपुर बरकोनिया, पन्नूगंज, रायपुर और मांची पुलिस की संयुक्त टीम ने गोवंशीय पशु तस्करों से मुठभेड़ की। इस दौरान एक तस्कर को पकड़ लिया गया, जबकि अन्य भागने में सफल रहे। पुलिस की टीम को सूचना मिली थी कि कुछ पशु तस्कर गायों और बैल को पैदल हांककर रामपुर गांव की ओर ले जा रहे हैं।



मुखबिर की सूचना के आधार पर पन्नूगंज के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा, मांची के प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा और रायपुर थानाध्यक्ष सूर्यभान ने मिलकर रामपुर टोला अनजान के डेरा पर पहुंचकर तस्करों का पीछा किया।

जैसे ही पुलिस टीम ने तस्करों की ओर बढ़ना शुरू किया, तस्कर गायों को सड़क से उतारकर जंगल की ओर भागने लगे। इस दौरान एक तस्कर ने पुलिस से मुठभेड़ की, जिसमें पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जो उसके दाहिने पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा।



पुलिस ने घायल तस्कर को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। तस्कर ने अपनी पहचान सलीम पुत्र हनीफ निवासी कुबा, थाना नौहट्टा, जिला रोहतास, बिहार के रूप में बताई। पूछताछ में उसने बताया कि वह स्थानीय क्षेत्र से कम दामों पर पशुओं को खरीदकर एकत्रित करता था और स्थानीय निवासियों की मदद से उन्हें बिहार ले जा रहा था, जहां उन्हें अच्छे दामों पर बेचा जाता था।

गिरफ्तार तस्कर ने अपने अन्य फरार साथियों के नाम भी बताए, जिनमें अमरनाथ पुत्र राम सहाई, नंदू और गणेश शामिल हैं। उसने यह भी स्वीकार किया कि वह पहले भी गोवंशीय पशुओं को बिहार में मेले में ऊंची कीमतों पर बेच चुका है।



इस अभियान में शामिल पुलिस टीम में रामपुर बरकोनिया के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार, मांची के प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा, पन्नूगंज के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा, रायपुर थानाध्यक्ष सूर्यभान, उपनिरीक्षक रामपुर बरकोनिया रामनिवास यादव, कांस्टेबल संतोष सरोज, दीपक मिश्रा, सुनील कुमार और संदीप यादव शामिल थे। पुल‍िस की सतर्कता से अपराधी इस बार बच नहीं सके और पुल‍िस के हत्‍थे चढ़ गए।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138