search

यूपी के इस जिले में ₹1.20 करोड़ की लागत से बनेंगी 3 नई सड़कें, ग्रामीणों का आवागमन होगा सुगम

LHC0088 2026-1-22 14:26:44 views 685
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, बदलापुर (जौनपुर)। गांवों को संपर्क मार्ग से जोड़ने की दिशा में सार्थक पहल हुई है। विधायक रमेशचंद्र मिश्र के प्रयास से क्षेत्र के तीन गांवों में संपर्क मार्ग बनाया जाएगा। इसका निर्माण एक करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से मंडी समिति की ओर से कराया जाएगा।

सड़कें बनने से न सिर्फ आवागमन में सुविधा होगी, बल्कि स्थानीय लोगों को भी सहूलियत होगी। क्षेत्र के गजाधरपुर मुख्य नहर से गजहरमऊ ब्राह्मण बस्ती तक 42 लाख से, इब्राहिमपुर पुल से शीतला प्रसाद इंटर कॉलेज तक 25.22 लाख व पूरा गंभीर शाह चंदबली सरोज के घर से माइनर की पटरी से होते हुए वासुपुर सीमा तक 34.82 लाख की लागत से सड़क का निर्माण होगा।

गांवों को संपर्क व मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए शासन की ओर से भी निर्देशित किया गया है। इसके लिए बकायदा विधायकों से भी प्रस्ताव लिए जा रहे हैं। तीन नए संपर्क मार्गों की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों में हर्ष है।

सड़कें स्वीकृत होने के बाद विधायक ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह से मिलकर आभार व्यक्त किया। विधायक ने बताया कि टेंडर हो गया है। अब जल्द ही निर्माण शुरू कराया जाएगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166989