search

यूपी के इस ज‍िले में बनेगा एक और फोरलेन हाईवे, लोगों को म‍िलेगा बड़ा फायदा

LHC0088 2026-1-21 19:26:20 views 995
  



संवाद सूत्र, बाराबंकी। लखनऊ से देवा और आगे सीतापुर की ओर जाने वाले यात्रियों को जल्द ही शहर के जाम से राहत मिल सकती है। बाराबंकी से देवा तक नए फोरलेन हाईवे के निर्माण को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने दो वैकल्पिक मार्गों पर सर्वे शुरू कर दिया है। एक मार्ग सफेदाबाद से देवा तक शहर को बायपास करता हुआ प्रस्तावित है, जबकि दूसरा किसान पथ व रिंग रोड से देवा-चिनहट हाईवे को जोड़ते हुए विकसित किया जा सकता है। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर ही अंतिम रूट तय होगा।


आवागमन का सुगम बनाने के लिए केंद्र और राज्य की दोनों सरकारें लगी हुई हैं। अब एक और हाईवे बनाने की तैयारी है। जिले में पहले से ही छह प्रमुख हाईवे मौजूद हैं, फिर भी बढ़ते यातायात के दबाव के कारण आवागमन में दिक्कतें बनी रहती हैं।
लखनऊ से देवा, फतेहपुर होते हुए सीतापुर जाने वाले वाहनों को फिलहाल नगर पालिका परिषद नवाबगंज के भीतर से गुजरना पड़ता है। इस दौरान कुरौली क्षेत्र में अतिक्रमण, उपनिबंधन कार्यालय के पास अवैध पार्किंग, पटेल तिराहे पर अनधिकृत ई-रिक्शा स्टैंड, बस स्टेशन का जाम, पुलिस चौराहे की ट्रैफिक व्यवस्था और सीडीओ आवास के पास पटरियों पर अवैध कब्जा यात्रियों की परेशानी बढ़ाते हैं।

आनंद भवन के पास लगने वाला जाम, ओवरब्रिज पार करते ही रेलवे क्रासिंग पर रुकावट और एफसीआइ के पास ट्रकों का जमावड़ा वाहनों की रफ्तार को मंद कर देता है। जल्दबाजी में अक्सर यह रुकावटें सफर में बाधा बनती हैं। इन बाधाओं को दूर करते हुए देवा पहुंचना होता है।
दो मार्गों पर हो रहा सर्वे

राष्ट्रीय राजमार्ग के इंजीनियर पिछले करीब छह माह से इस परियोजना पर काम कर रहे हैं। पहले विकल्प के तहत अयोध्या-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सफेदाबाद से गदिया, मुबारकपुर, मोहम्मदपुर होते हुए ग्वारी रोड को क्रास कर देवा रोड तक फोरलेन बनाने का प्रस्ताव है। दूसरा विकल्प किसान पथ व रिंग रोड से देवा-चिनहट हाईवे को क्रास करते हुए देवा तक नया हाईवे विकसित करने का है।
सर्वे के बाद बनेगी कार्ययोजना

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के इंजीनियर राजकुमार पिथौरिया ने बताया कि प्रस्तावित हाईवे को लेकर मंथन चल रहा है। दोनों मार्गों पर सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर ही यह तय किया जाएगा कि कौन-सा मार्ग तकनीकी और यातायात की दृष्टि से अधिक उपयुक्त है। इसके बाद ही अंतिम कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166912